{"_id":"68aa13f8962bfa5eda02c7de","slug":"zila-panchayat-member-built-a-200-meter-path-for-forest-dwellers-mau-news-c-295-1-mau1002-132550-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: वनवासियों के लिए जिपं सदस्य ने बनवाया 200 मीटर का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: वनवासियों के लिए जिपं सदस्य ने बनवाया 200 मीटर का रास्ता
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के कमालपुर कोलौरा गांव में रास्ता बनने के बाद खुशी जाहिर करते
Link Copied
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के कमालपुर कोलौरा गांव के वनवासियों के के लिए जिला पंचायत सदस्य संतोष राजभर ने शनिवार को मुख्य मार्ग से बस्ती तक कच्चा रास्ता रास्ता बनवाया। सड़क की मांग को लेकर वनवासियों ने 19 अगस्त को तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया था। एसडीएम को पत्रक सौंपा था। वनवासियों का आरोप था कि प्रधान और ब्लॉक कार्यालय के अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी रास्ता नहीं बनाया गया। चार दशक से वनवासी पगडंडी के सहारे मुख्य मार्ग तक आते जाते थे। इनकी समस्या को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य शनिवार को जेसीबी लेकर गांव में पहुंचे। खुद के खर्च से 200 मीटर लंबा कच्चा रास्ता बनवाया। संतोष राजभर ने बताया कि कागज में रास्ता नहीं था, लेखपाल द्वारा पैमाइश कराने के बाद जो जमीन बची थी उसी जमीन में रास्ता बनवाया गया है। इसके लिए कुछ मजदूर और जेसीबी लगातार दो दिन तक काम की। वनवासी राजेश वनवासी, साजन वनवासी, राहुल वनवासी, संतोष वनवासी, रमेश वनवासी, प्रमिला, मालती, उर्मिला, मुनिया, ममता ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार प्रधान और रानीपुर ब्लॉक पर शिकायत की गई थी। रास्ता नहीं होने से बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाने में परेशानी होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।