{"_id":"6a00ddfcbf21b7da9f080ecc","slug":"youths-returning-from-a-wedding-ceremony-were-assaulted-an-fir-was-lodged-mau-news-c-295-1-mau1002-145283-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे युवकों से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे युवकों से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के धरौली गांव निवासी सत्येंद्र कुमार की तहरीर पर मारपीट के मामले में पुलिस ने शनिवार शाम देवनाथ उर्फ मदारी, अमन निषाद, जितेंद्र समेत छह नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
प्राथमिकी के अनुसार, गांव निवासी अंगद बीते आठ मई की रात करीब 11:30 बजे एक वैवाहिक कार्यक्रम से घर लौट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान धरौली गांव में कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
सूचना मिलने पर सत्येंद्र, अरुण, रामू और सतीष मौके पर पहुंचे। आरोप है कि देवनाथ उर्फ मदारी, अमन निषाद, जितेंद्र, खिचाड़ू, मोहित, रोहित तथा कुछ अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।