{"_id":"6a4fea3e10d50e077406c04e","slug":"youth-returning-home-after-selling-mangoes-dies-after-being-hit-by-a-roadways-bus-mau-news-c-295-1-mau1001-148325-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: आम बेचकर घर जा रहे युवक की रोडवेज बस की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: आम बेचकर घर जा रहे युवक की रोडवेज बस की टक्कर से मौत
विज्ञापन
दोहरीघाट में बस की टक्कर से युवक की मौत के बाद जमा भीड़:जागरूक पाठक
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव के पास नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार की देर शाम करीब 7:30 बजे ठेला लेकर घर जा रहे पिंटू सोनकर (30) को पीछे से तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।
उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक गोंठा बाजार से आम बेचकर लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
देवरिया के रुद्रपुर निवासी पिंटू पुत्र काशी सोनकर दोहरीघाट कस्बा स्थित अपने ननिहाल में रहकर फल बेचने का काम करता था। बृहस्पतिवार को गोंठा में बाजार लगती है। इसमें वह ठेले पर आम लेकर बेचने गया था। शाम को आम बेचने के बाद खाली ठेला लेकर वापस घर लौट रहा था।
विज्ञापन
उसके साथ गोलू सोनकर भी फल बेचकर लौट रहा था। गोलू ने बताया कि जब वह और पिंटू सोनकर इब्राहिमाबाद गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही रोडवेज बस ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही पिंटू सड़क पर गिर गया और उसका सिर फट गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
थानाध्यक्ष रामायण सिंह ने बताया कि युवक की मौत मौके पर ही हो गई थी। बस को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है।