फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   youth injured in the fight died during treatment

Mau News: मारपीट में घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Thu, 27 Jul 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
youth injured in the fight died during treatment
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में छह दिन पूर्व हुई मारपीट में घायल दो सगे भाइयों में से एक की मंगलवार की देर रात वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद गांव में माहौल तनापूर्ण हो गया। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से गांव में फोर्स तैनात कर दी है। साथ ही नामजद नौ आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। सात नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।इलाज के दौरान दम तोड़ने वाले अजय कुमार प्रजापति पुत्र सुरेंद्र प्रजापति की मां उर्मिला देवी ने दर्ज मुकदमे में बताया है कि बीते शुक्रवार की शाम को वह बढुआ गोदाम बाजार में सब्जी लेने गया था। बाजार में ही गांव के रामनिवास पाल ने बिना बात के ही उसे पीट दिया। वह वहां से भाग कर घर आया और परिजनों को घटना के बाबत जानकारी दी। इसी दौरान रामनिवास पाल अपने नौ लोगों के घर पहंुच गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रामनिवास ने लाठी-डंडे से उर्मिला तथा उसके बेटों अजय प्रजापति, बृजेश प्रजापति तथा बेटी को गाली देते मारने-पीटने लगा। इस घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जब आसपास के लोग एकत्र हुए तो हमलावर भाग गए। इस संबंध में थाना प्रभारी हरिशंकर सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर रामनिवास पाल, संदीप पाल, प्रदीप पाल, अमित पाल, शशि पाल, बच्चन पाल, अखिलेश पाल, नागेंद्र पाल और गुड्डू पाल सहित नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो की गिरफ्तार हो चुकी है, अन्य सात नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार की रात घर पर पहंुचकर अजय और उसके परिवार को मारने-पीटने की घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद से गांव में दहशत का माहौल है। गांव के लोगों ने बताया कि वायरल वीडियो में कुछ लोग गांव के बाहर के रहने वाले दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed