{"_id":"5f6a355f8ebc3e9c1b1694ea","slug":"youth-hanged-hanged-reason-not-known-mau-news-vns5487958175","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगाकर युवक ने दी जान, कारण का पता नहीं चला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी लगाकर युवक ने दी जान, कारण का पता नहीं चला
विज्ञापन
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के डुमराव गांव निवासी युवक अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। मंगलव ार की दोपहर लोगों को इस घटना की जानकारी तब हुई, जब मृतक की बहन ने उसे फोन मिलाया और फोन नहीं उठा। इस पर बहन ने पड़ोस में रहने वाले अपने चाचा के घर फोन कर भाई से बात करने को कहा। इस दौरान घर में गई मृतक की चाची ने युवक के लटके शव को देखा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
आत्महत्या करने वाला युवक सुधीर सिंह उर्फ पप्पू सिंह (40) पुत्र रणजीत सिंह डुमराव गांव का निवासी था। उसके पिता हैदराबाद में नौकरी करते थे। इसके चलते युवक की मां पिता के संग हैदराबाद रहती थी। बहन की शादी हो चुकी थी, फिलहाल वह मऊ शहर में किराए का मकान लेकर रहती है। सुधीर की पत्नी उससे नाराज होकर बच्चों के संग मायके चली गई थी। इस दौरान सुधीर घर में अकेले था।
बताया जाता है सुधीर को उसकी बहन ने फोन मिलाया, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। इस पर बहन ने बगल में रहने वाले चाचा को फोन लगाकर बताया कि भईया का फोन नहीं उठा रहा। कहां है जरा आप लोग बात करा दीजिए। इस पर उसकी चाची फोन लेकर सुधीर के पास गई। इस दौरान मकान का दरवाजा खुला था। अंदर जाने पर चाची ने देखा की सुधीर की लाश मकान की छत से लटक रही। यह देख वह शोर मचाते हुए भागी। साथ ही अन्य लोगों को इसकी सूचना दी। देखते ही देखते सुुधीर की मौत की सूचना पूरे गांव में फैल गई। इस दौरान लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। शव देखने से लगा रहा था कि युवक कई दिन पहले फांसी लगाया था। बात करने पर सीओ नगर नरेश कुमार ने बताया कि जांच करने पर पता चलाकि युवक नशेड़ी था। इसके चलते उसकी पत्नी चार वर्ष पूर्व छोड़ कर चली गई थी। इसके चलते युवक कुंठा का शिकार होकर यह कदम उठाया है।