फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Youth dies in accident, fight over property in postmortem house, refusal to accept son's wife as daughter-in-law

Mau News: दुर्घटना में युवक की मौत, पोस्टमार्टम हाउस में प्रॉपर्टी की लड़ाई, बेटे की पत्नी को बहू मानने से इन्कार

Sun, 28 Apr 2024 03:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in accident, fight over property in postmortem house, refusal to accept son's wife as daughter-in-law
मझवारा। सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद, पोस्टमार्टम हाउस पर ही संपत्ति को लेकर झगड़ा हो गया। परिजनों ने मृत युवक की पत्नी और उसकी 12 माह की बेटी को अपनाने से इन्कार कर दिया। मृतक दीपक की पत्नी सुमन को जायदाद में हिस्से देने के मामले को लेकर दोनों परिवारों में नोकझोंक होती रही। मृतक का परिवार पत्नी को अपने घर की बहू मानने से इनकार कर रहे है। जबकि मृतक की पत्नी सुमन कोर्ट मैरिज का कागज दिखाते हुए बताई कि 12 माह की बेटी है। यही कहते-कहते ही वह रोते बिलखते बेहोश हो जा रही थी।
विज्ञापन

घोसी के मझवारा क्षेत्र के बाजार स्थित मधुबन मोड़ पर शुक्रवार रात साढ़े 11 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक बलिया से किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर मोहम्मदाबाद गोहना जा रहा था। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची मझवारा चौकी व कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद गोहना के ग्राम सभा खलिशा निवासी दीपक यादव (26) पुत्र स्व पतिराम यादव शुक्रवार को बाइक से किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया हुआ था। रात साढ़े 11 बजे वह लौट रहा था। अदरी मधुबन शहीद मार्ग पर पहुंचा ही था कि मधुबन से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। युवक सड़क पर दूर जा गिरा। गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ ही देर बाद घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने सूचना कोतवाली पुलिस और 112 पीआरवी को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची मझवारा चौकी व कोतवाली पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मृतक के मां की तहरीर पर ट्रेलर के नंबर के आधार पर पुलिस जांच में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------------

15 महीने पहले कोर्ट मैरिज हुआ था

मृतक ने 15 माह पूर्व कोर्ट मैरिज किया था। दंपती की 12 माह की बेटी भी है। मृतक दीपक यादव (26) मोहम्मदाबाद में ट्रक चलाता था। आजमगढ़ के थाना मुबारकपुर निवासी सुमन यादव उर्फ रोमन से उसने प्रेम विवाह किया था। पत्नी को उसके मायके में ही रखकर देखभाल करता था। दीपक ट्रक मालिक के यहां शादी में शनिवार देर रात 11:30 बजे चचेरे भाई अंकित 22 वर्ष के साथ मझवारा से चार पहिया वाहन लेने जा रहा था। तभी ट्रेलर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। उसका चचेरा भाई अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed