फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Youth dies due to electrocution

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Sat, 16 Oct 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electrocution
मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के कटघरा शंकर तिराहे के पास शनिवार की शाम को लटक रहे नंगे तार की चपेट में आने से करंट लगने से युवक की मौत हो गई। युवक मुर्गे का मांस बेचता था।
विज्ञापन

कटघरा शंकर गांव निवासी एजाज (19) पुत्र इजहार चट्टी के पास मुर्गे का मांस बेचता था। शनिवार को भी वह दुकान पर था। उसका मोबाइल डिस्चार्ज होने को हुआ तो पास में खड़े एक युवक से कहा कि वह उसका मोबाइल पास के चार्जर प्वांइट पर लगा दे। इतना कहकर एजाज ने अपना मोबाइल पास खड़े युवक को पकड़ाने के लिए अपना हाथ ऊपर उठाया था कि बांस के सहारे नीचे लटके तार से उसका हाथ स्पर्श कर गया। इस दौरान करंट लगने से एजाज झुलस गया लगा। लोगों ने उसे सीएचसी फतेहपुर मंडाव पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसडीओ गिरीश कुमार का कहना है कि घटना स्थल के पास बिजली का पोल लगाया जाना था लेकिन कुछ लोगों के विवाद चलते पोल नहीं लग सका। लोग बांस के सहारे ही तार खींचे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed