{"_id":"6967eaad888d2bec340ccfe9","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-a-train-in-mumbai-mau-news-c-295-1-mau1002-139295-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मुंबई में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मुंबई में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
मृतक पवन विश्वकर्मा ।संवाद
- फोटो : 1
मधुबन। थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खड़िचा निवासी पवन विश्वकर्मा (24) की मुंबई में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मंगलवार की रात मुंबई जीआरपी से सूचना परिजनों को मिली। जवान बेटे की मौत से मां और पिता का रो-रोकर हाल बेहाल है।
खड़िचा निवासी पवन विश्वकर्मा मुंबई में टाइल्स-मार्बल मिस्त्री का काम करते थे। वह करीब एक साल पहले रोज़गार के लिए मुंबई गए थे। 10 जनवरी की रात परिजनों से उनकी आखिरी बार बातचीत हुई थी। उसी दिन रात को 8 बजे से मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान थे। 13 जनवरी की रात मुंबई जीआरपी ने परिजनों को सूचना दी कि मानखुर्द स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। रेलवे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मुंबई में रह रहे उनके परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने मुंबई में अंतिम संस्कार कर दिया। पवन दो भाइयों और चार बहनों में चौथे नंबर पर थे। पिता रमेश विश्वकर्मा पड़ोसी गांव दरगाह में फर्नीचर बनाने का काम करते हैं।
दुर्घटना में घायल शिक्षक की मौत
रामपुर बेलौली। थाना क्षेत्र फतहपुर बाजार के पास सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षक हरिनाथ राम की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार की शाम अज्ञात ऑटो चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के सिधवल गांव निवासी संदीप कुमार गौतम द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार उनके पिता हरिनाथ यादव मधुबन थाना क्षेत्र के दरगाह स्थित बाबू स्मारक इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक थे। वर्ष 2031 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। 29 नवंबर 2025 को छोटे भाई सुमित कुमार के साथ बाइक से कॉलेज जा रहे थे। मधुबन-बेल्थरा रोड मार्ग स्थित फतहपुर बाजार के पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी थी। हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 25 दिसंबर 2025 को लखनऊ स्थित एक निजी ट्राॅमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। संवाद