फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Youth Conference: What will be the future, youth will decide

युवा सम्मेलन: भविष्य कैसा हो , तय करेंगे युवा

Fri, 14 Feb 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Youth Conference: What will be the future, youth will decide
नगर की डीसीएसके पीजी कालेज के सभागार में नेहरु युवा केंद्र के तत्वावधान में आयोजित जिला युवा सम्? - फोटो : MAU
मऊ। नेहरू युवा केंद्र मऊ के तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन डी सी एस के पी जी कॉलेज में किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञान की देवी वीणा वादिनी मां सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत युगपुरुष स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। कार्यक्रम के शुरुआत में बडरावं से आई गायत्री यादव ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय ने समसामयिक जनसंख्या नियंत्रण जल शक्ति संवर्धन तथा आर्थिक गणना आदि विषयों के बारे में युवाओं को नवीनतम जानकारी दी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। जिला युवा कल्याण अधिकारी कृष्ण मोहन पाठक ने कहा कि युवा शक्ति बहुत बड़ी शक्ति है ।प्राध्यापक चंद्र प्रकाश राय ने कहा सी ए ए से किसी भारतीय की नागरिकता नहीं जाएगी।डां रामनिवास राय ने कहा कि सतत बदलाव की क्षमता रखने वाले ही युवा हैं।डीएवी के अवकाश प्राप्त प्रवक्ता अमरनाथ मिश्रा ने कहा कि हमारा कल का भविष्य कैसा होगा यह युवाओं को तय करना है।संचालन शेर नारायण सिंह ने किया। इस मौके पर अर्जुन, नरेन्द्र तिवारी, संजीव कुमार, राजधनेश,रजनीश कुमार, इंद्रमणि यादव, रामनिवास यादव,कुमारी अर्चना ,कंचन गौतम, सविता राजभर , अर्चना भारती ,चन्दन प्रजापति, अवनीश कुमार,अमृता भारती, हरिप्रसाद मुरारी, विनीत मिश्रा ,पूजा राय आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed