{"_id":"66262ae8f58f9e2ab5025202","slug":"youth-committed-suicide-by-hanging-in-mau-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सो रहे युवक ने दरवाजा नहीं खोला तो घरवालों ने खिड़की से देखा, अंदर का मंजर देख पैरों तले खिसक गई जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सो रहे युवक ने दरवाजा नहीं खोला तो घरवालों ने खिड़की से देखा, अंदर का मंजर देख पैरों तले खिसक गई जमीन
Mon, 22 Apr 2024 02:49 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 22 Apr 2024 02:49 PM IST
सार
मऊ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ब्राह्मण टोला में एक युवक रात में खाना खाने के बाद सोने गया। सुबह देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो घरवालों ने खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण
- फोटो : संवाद
विस्तार
मऊ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ब्राह्मण टोला मोहल्ले में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। सुबह परिजनों ने देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की से देखा तो युवक का शव फंदे से लटका था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
यह है मामला
जानकारी के मुताबिक गणेश जायसवाल (26) पुत्र अनिल जायसवाल निवासी ब्राह्मण टोला थाना कोतवाली रविवार की देर रात बाजार से आने के बाद खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। जब सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने खिड़की से देखा तो युवक फंदे से लटक रहा है।
विज्ञापन
यह मंजर देख पूरे घर में कोहराम मच गया। परिजन चीखने-चिल्लाने लगे। देखते ही देखते आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजन सहित आसपास के लोगों से पूछताछ किया। सभी आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ने किन कारणों से आत्महत्या किया इस बात से परिजन भी अंजान हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी रही।
विज्ञापन