{"_id":"68fe718e66050bb6bc0af8ea","slug":"younger-brothers-head-was-broken-in-a-family-dispute-case-filed-against-four-mau-news-c-295-1-mau1001-135465-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पारिवारिक विवाद में छोटे भाई का सिर फोड़ा, चार पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पारिवारिक विवाद में छोटे भाई का सिर फोड़ा, चार पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी बढुआ गोदाम। सरायलखंसी के सरया रघुनाथपुर गांव में पारिवारिक विवाद में शनिवार सुबह हुई मारपीट में एक व्यक्ति का सिर फट गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सरया रघुनाथपुर गांव निवासी रामबली चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि शनिवार सुबह 8 बजे उसके घर पर उसके ही भाई बजरंगी चौहान, उसकी पत्नी जानकी देवी, पुत्री गुंजा और कंचन ने लाठी-डंडे और ईंट से हमला कर उसे व उसकी पत्नी को घायल कर दिया।
हमले में रामबली के सिर में गंभीर चोट आई, उसे तीन टांके लगाने पड़े। उन्होंने बताया कि आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी पंकज पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।