फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Young Muslim Nagpur Hrayakp MECON Ranchi Football

यंग मुस्लिम नागपुर ने मेकान रांची को हराया

Wed, 10 Dec 2014 10:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 10 Dec 2014 10:28 PM IST
विज्ञापन
Young Muslim Nagpur Hrayakp MECON Ranchi Football
नगर क्षेत्र के बलिया मोड़ स्थित जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में नगर
विज्ञापन
पालिका के तत्वावधान में मऊ नगर पालिका गोल्ड कप आल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट में बुधवार को दो मैच खेले गए।

जिसमें पहले रोमांचक मुकाबले में यंग मुस्लिम नागपुर ने मेकान राची को 4-2 से हराया। वहीं दूसरे मैच में जार्ज टेलीग्राफ कोलकाता ने डीएफए मऊ को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

 गुरुवार को दो सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। जिसमें पहला सेमीफाइनल आरके स्टील बांबे और यंग मुस्लिम नागपुर के बीच और दूसरा सेमीफाइनल जार्ज टेलीग्राफ कोलकाता और अब्बास यूनियन हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।

बुधवार को हुए पहला मैच यंग मुस्लिम नागपुर व मेकान राची के बीच खेला गया। खेल के दसवें मिनट में ही यंग मुस्लिम के नावेद ने गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई।

मैच के 15वें मिनट में फिर नावेद ने एक शानदार गोलकर यंग मुस्लिम नागपुर को 2-0 की बढ़त दिलाई। मैच के 25वें मिनट में हैंडबाल पर मिली पेनाल्टी किक की बदौलत मेकान राची के महादेश कश्यप ने अपनी

 टीम की ओर से पहला गोल किया। इसके बाद 28वें निट में फिर मेकान राची के विमल ने दूसरा गोलकर बराबरी कर ली। दूसरे हाफ में यंग मुस्लिम नागपुर के लईक ने चौथे मिनट पर अपनी टीम के लिए

तीसरा गोल किया। जबकि 37वें मिनट में नवेद ने अपनी हैट्रिक लगाते हुए टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। दूसरा मैच जार्ज टेलीग्राफ कोलकाता और डीएफए मऊ के बीच खेला गया।

मैच के 30वें मिनट में जावेद के बेहतरीन पास पर जानसन ने गोल कर जार्ज टेलीग्राफ को एक गोल की बढ़त दिला दी। मैच के 45वें मिनट में जार्ज टेलीग्राफ के सुब्रत मंडल को फाउल करने पर पीला कार्ड दिखाया गया।

 दूसरे हाफ के 15वें मिनट में बाबी ने तथा 25वें मिनट में जावेद ने खूबसूरत गोल कर जार्ज टेलीग्राफ की बढ़त 3-0 कर दी जो निर्णायक साबित हुई और जार्ज टेलीग्राफ कोलकता ने 3-0 से डीएफए मऊ को हराकर

सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मैच में मुख्य अतिथि के रुप में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवप्रताप यादव मुन्ना और विशिष्ट अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल रहे। उन्होंने खिलाडि़यों से

परिचय प्राप्त किया।  इस दौरान मुख्य रुप से आयोजन सचिव फैज अहमद, मास्टर मजहर, जिला क्रीडाधिकारी राजनारायण, ईओ नगर पालिका विद्यासागर यादव, सपा महासचि कुद्दुस अंसारी, देवनाथ यादव, राकेश शर्मा, नन्हकू राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed