{"_id":"662172c52c1457591908cea4","slug":"young-man-who-came-for-cousins-tilak-dies-in-accident-mau-news-c-295-1-mau1001-111594-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: चचेरे भाई के तिलक में आए युवक की दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: चचेरे भाई के तिलक में आए युवक की दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
बोझी बाजार। घोसी के बोझी-नदवासराय मार्ग के पास बुधवार की शाम बेकाबू ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जहां देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक बुधवार सुबह झारखंड से बृहस्पतिवार को चचेरे भाई के तिलक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। घटना से दुखी परिजनों ने तिलक कार्यक्रम स्थगित कर उसकी तारिख आगे बढ़ा दी।
घोसी के भीरा बुधनारी ग्राम पंचायत निवासी रोशन चौहान (20) पुत्र लालजी पांच भाई में दूसरे नंबर पर था। वह बीते कुछ साल से झारखंड में रहकर फर्नीचर का काम करता था। 18 अप्रैल को अपने पट्टीदार के लड़के की तिलक में शामिल होने के लिए बुधवार सुबह ही गांव पहुंचा था। जहां गांव पहुंचने पर शाम सात बजे खेत से गेहूं की मड़ाई करने बाइक से बगल के गांव डांड़ी जा रहा था। जहां बोझी से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के समय रोशन ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद आरोपी ऑटो चालक वाहन सहित फरार हो गया। वहीं सूचना मिलने पर परिजन घायल रोशन को लेकर लखनऊ के अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया।