फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Young man's body found on railway track under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में रेल की पटरी पर मिला युवक का शव

Sat, 31 Jul 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Young man's body found on railway track under suspicious circumstances
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे शुक्रवार की सुबह एक 35 वर्षीय युवक का ट्रेन से कटा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। लोगों ने शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव की शिनाख्त कराई। जानकारी मिलते ही परिजन पोस्टमार्टम हाऊस पहुंच गए।
विज्ञापन

भीटी रेलवे ओवरब्रिज के नीचे युवक का क्षत-विक्षत शव पड़े होेने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। युवक की शिनाख्त सरायलखंसी थाना क्षेत्र के उमापुर निवासी 35 वर्षीय विनय तिवारी पुत्र रमेश तिवारी के रूप में हुई। सूचना पाकर मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाऊस पहुंच गए। मृतक अविवाहित और बेरोजगार था। परिजनों ने बताया कि मृतक घर कम आता था। शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना के पीछे के अन्य तथ्यों पर भी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed