{"_id":"663b8a4a2bbd65772e055dbe","slug":"young-man-dies-hit-by-scorpio-on-road-in-mau-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: ओवरटेक के प्रयास में कार ने बाइक में मारी टक्कर, शिक्षक की मौत; हादसे के बाद गड्ढे में पलटी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: ओवरटेक के प्रयास में कार ने बाइक में मारी टक्कर, शिक्षक की मौत; हादसे के बाद गड्ढे में पलटी कार
Wed, 08 May 2024 07:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 08 May 2024 07:51 PM IST
सार
Mau News: दर्दनाक हादसे के बाद दोनों गाड़ियां अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गई। दोनों गाड़ियों के चालक जख्मी हालात में ही मौके से फरार हो गए हैं। सूचना मिलने पर पहुंची कोपागंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन
हादसे के बाद गड्ढे में पलटी कार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के ढेकवारा फोरलेन पर बुधवार की शाम छह बजे आगे निकलने की होड़ में ओवरटेक करते हुए स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो में भी पीछे से आ रही दूसरी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों चार पहिया वाहन सड़क किनारे पलट गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मृत युवक सरकारी शिक्षक था, जो ड्यूटी से अपने घर लौट रहा था। शहर के थाना दक्षिण टोला थाना के प्रेम नगर चकिया निवासी आनंद प्रजापति (35) पुत्र अयोध्या बेसिक शिक्षा विभाग बड़हलगंज में ब्लॉक एमआईएस के पद पर तैनात था। बुधवार की शाम वह ड्यूटी करके घर आ रहा था, करीब छह बजे कोपागंज थाना क्षेत्र के ढेकवारा गांव पंहुचा था।
विज्ञापन
इसी बीच पीछे से ओवरटेक करने के चक्कर में स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दिया, जिससे आंनद की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो के अचानक ब्रेक मारने से पीछे आ रही इको मारुती से टक्कर हो गई।
विज्ञापन