फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Young man cheated in the name of job abroad, case registered

Mau News: विदेश में नौकरी के नाम पर युवक से धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज

Sun, 11 Feb 2024 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Young man cheated in the name of job abroad, case registered
घोसी। जिले के सरायलंखसी थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव निवासी युवक ने घोसी कोतवाली क्षेत्र के व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। इससे पहले पीड़ित युवक ने घोसी कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय से शिकायत की थी। जिसके बाद एसपी ने इस मामले में घोसी पुलिस को ठोस कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार खालिसपुर गांव निवासी नसरूद्दीन ने बताया कि उसकी जान पहचान घोसी कोतवाली क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति हुई । उस आदमी ने दुबई में उसे रोजगार दिलाने की बात कही। उसकी बातों में आकर उसने नौकरी के चक्कर में एक लाख 15 हजार रूपये दिया। लेकिन उसे दुबई नहीं भेजा, जिसके बाद जब उसने वापस अपनी रकम मांगी तो उसने केवल 29 हजार रुपये दिए। जबकि शेष राशि मांगने पर उसके द्वारा शुरू में तो आनाकानी की गई, लेकिन बाद में रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। बताया कि कई बार इस संबंध में पंचायत हुई, देने के बाद देने की बात कर मुकर गए। वहीं इस संबंध में घोसी कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed