फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Wrestlers showed stamina in wrestling competition

कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखम

Wed, 17 Aug 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers showed stamina in wrestling competition
मधुबन के अहिरौली गांव में समाजसेवी रघुपति पाण्डेय की स्मृति में होने वाले अन्तरप्रांतीय दंगल प् - फोटो : MAU
मधुबन। तहसील क्षेत्र के अहिरौली हनुमान मंदिर परिसर में जजौली निवासी समाजसेवी रघुपति पांडेय के स्मृति में अंतर प्रांतीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें में दिल्ली, हरियाणा, गाजियाबाद, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, फैजाबाद, जौनपुर मऊ सहित कई जनपदों के पहलवानों ने दांव आजमाए। प्रतियोगिता का शुभारंभ रतनपाल सिंह भाजपा एमएलसी ने फीता काट कर किया। निर्णायक मंडल ने सुनील सारनाथ एवं विनोद दिल्ली के पहलवान को अखाड़े पर उतारा। दोनों ही पहलवानों के बीच 12 मिनट के समय में कांटे की टक्कर चली तथा कुश्ती बराबरी पर रही। धर्मपुर मऊ के धर्मेन्द्र पहलवान एवं रामपुर टड़वा के पहलवान रामभवन के बीच हुई कुश्ती में धर्मेन्द्र ने रामभवन को पछाड़ा। बलिया के छोटू पहलवान एवं शेषनाथ दोहरीघाट के बीच कुश्ती हुई। शेषनाथ को विजयी रहे। कृपाशंकर पहलवान इटौरा चौबेपुर एवं जयप्रकाश बलिया के मुकाबले में कृपाशंकर विजयी रहे। संदीप पहलवान बनारस व कमल बलिया की कुश्ती बराबरी पर रही। आयोजक रामनक्षत्र पांडेय ने आभार जताया। वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल मिश्रा ने मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य रतनपाल सिंह एवं विशिष्ट अतिथि संतोष तिवारी चेयरमैन कसया कुशीनगर का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक अमरेश चंद पांडेय, शिवानंद मल्ल, राष्ट्र कुवंर सिंह, डा.नासिर अली, चन्द्रमणि यादव रमेश पांडेय, आलोक वरनवाल, सीताराम यादव, सपन कन्नौजिया, लाला यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed