फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Wrath of fog and cold wave continues

कोहरे और शीतलहर का प्रकोप जारी

Tue, 09 Dec 2014 11:22 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Tue, 09 Dec 2014 11:22 PM IST
विज्ञापन
Wrath of fog and cold wave continues
जिले में कोहरे और शीतलहर का प्रकोप जारी है। जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। मंगलवार को भी सुबह कोहरा छाए रहने से जनजीवन पर असर पड़ा।
विज्ञापन


 लोग घरों में देर तक दुबके रहे। दोपहर बाद धूप निकलने पर लोगों को राहत मिली। वहीं शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा। उधर, ठंड की मार गरीबों पर पड़ रही उनके लिए जिला प्रशासन ने अभी तक अलाव का इंतजाम नहीं किया है।


सड़क पर 50 मीटर तक कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा था। सुबह व शाम के समय रिक्शा, ठेला, खोमचा चलाने और फुटपाथ पर जिंदगी गुजारने वालों की स्थिति बद से बदतर हो जा रही है।
विज्ञापन


  फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले कुछ घंटे बाद ही दुकान बंद करने के लिए मजबूर हो रहे हैं।  उधर, खेतों में काम करने वाले किसानों की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिजली आपूर्ति का दिन रात का शेड्यूल लागू होने से किसानों को जान जोखिम में डालकर रात में फसलों की सिंचाई करनी पड़ रही है। दिन में ही पर्याप्त बिजली आपूर्ति किए जाने की मांग कर रहे हैं बावजूद अधिकारी शासन का फरमान बताकर मामले से पल्ला झाड़ ले रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed