{"_id":"6161d0e68ebc3e62546e695f","slug":"worship-of-chandraghanta-the-third-form-of-maa-durga-mau-news-vns616381962","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की हुई आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की हुई आराधना
विज्ञापन
मऊ। देवी दुर्गा की पूजा पर्व के तीसरे दिन शनिवार को दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की आराधना की गई। मां दुर्गा की पूजा के लिए प्रमुख मंदिरों में हजारों भक्तों ने हाजिरी लगाई। तड़के से शुरू हुआ पूजन अर्चन का कार्यक्रम अनवरत देर शाम तक चलता रहा। वहीं घरों में भी आठ दिनों तक अनुष्ठान व व्रत रखने वाले भक्तों ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया। मंदिर परिसर माता दी के जयकारे से गूंजायमान होता रहा। क्षेत्र के देवी मंदिरों में भक्ति गीत ‘बड़ी ममता है बड़ा प्यार मां की आंखों में...’ तो ‘कहीं बेटा जो बुलाए मां को आना चाहिए’ जैसे गीत व भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को नगर के शीतला माता धाम, फातिमा तिराहा स्थित दुर्गा मंदिर, रोडवेज स्थित दुर्गा मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव गांव का अष्टभुजी मंदिर, मांदी सिपाह स्थित मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों मेें मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा का पूजन अर्चन करने के लिए भोर से ही भक्तों की लंबी कतार लगी रही।
कड़ी धूप होने के बाद भी मां का दर्शन पूजन करने के लिए लोग डंटे नजर आ रहे थे। लाइन में खड़े भक्त प्रतीक्षा करने के बाद जब मां के समीप पूजन अर्चन करने पहुंचे तो वे अपने को धन्य समझ रहेे थे। वहीं लाइन में खड़े लोग मां का जयकारा लगा रहे थे। मान्यता है कि नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा चंद्रघंटा के रूप में मंदिरों में विराजमान होती हैं। उधर नवरात्र होने के कारण बाजारों में चहल पहल बढ़ गई है।