{"_id":"68b09ca2018dfaa5ad0601e0","slug":"work-worth-rs-75-crores-was-passed-without-a-board-meeting-mau-news-c-295-1-mau1001-132774-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बिना बोर्ड की बैठक के पास हो गया साढ़े सात करोड़ का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बिना बोर्ड की बैठक के पास हो गया साढ़े सात करोड़ का काम
विज्ञापन
नगर के मछलीमंडी से पुरानी तहसील जाने वाली बदहाल सड़क।संवाद
मऊ। नगर पालिका के 24 वार्डों में साढ़े सात करोड़ से विकास कार्य होंगे। नगर पालिका ने इसका प्रस्ताव स्वीकृत कर दिया गया। सभासदों का आरोप है कि नगर पालिकाध्यक्ष ने तानाशाही का रवैया अपनाते हुए इन कामों को बिना बोर्ड की बैठक के स्वीकृत कर दिया है। इस मनमानी पर शुक्रवार को डीएम से मिलकर पत्रक सौपेंगे। वहीं, नपाध्यक्ष का कहना है कि आरोप गलत है। इसमें केवल सईदी रोड का काम बिना बोर्ड की बैठक के स्वीकृत किया गया है, इसे भी बाइलाज के तहत ही जनहित में पास किया गया है। 45 वार्ड वाली नगरपालिका के वार्ड 20 बख्तावरगंज के सभासद सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि नगर पालिका की बोर्ड की बैठक कई माह से नहीं हो रही है। इसके बावजूद बिना वित्तीय स्वीकृत प्रस्तावना के इतने बड़े पैमाने पर निविदा करना सरकार को चैलेंज करना है। बोर्ड की बैठक 15 जुलाई को होनी थी, लेकिन 24 सभासदों के पालिका अध्यक्ष पर तानाशाही का रवैया अपनाने का आरोप लगाकर विरोध करने के चलते बैठक निरस्त कर दी गई थी।
वहीं, वार्ड 22 इमिलिया के सभासद विनय सिंह ने बताया कि 7 करोड़ 60 लाख का टेंडर हुआ है। इसमें नलकूप के 2 करोड़ 29 लाख, पाइपलाइन के 37 लाख और अन्य कामों के जो टेंडर निकले हैं, इसमें कोई भी काम बोर्ड की बैठक के एजेंडे में शामिल नहीं था और न ही कोई वित्तीय स्वीकृति ली गई है। इसी तरह से ठकुरमनपुर वार्ड 11 के सभासद रमेश यादव ने कहा कि यह रवैया नपाध्यक्ष की हठधर्मिता दिखाती है।
सभासदों का आरोप बेबुनियाद है। 24 कामों में पहले हो चुकी बोर्ड की बैठक में 23 कार्य स्वीकृत हैं, जबकि एक कार्य सईदी रोड का बोर्ड की बैठक से पास नहीं है। लेकिन जनहित में नियमानुसार बोर्ड की बैठक न होने की स्थिति में स्वीकृति की प्रत्याशा में स्वीकृत किया गया। इसे बोर्ड की आगामी बैठक में सूचनार्थ रखा जाएगा। - अरशद जमाल, नपाध्यक्ष।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का आरोप लगाकर किया था बैठक का बहिष्कार
मऊ। बोर्ड की बैठक 15 जुलाई को होनी थी, लेकिन 24 वार्ड के सभासदों ने कार्य में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया था। इसके बाद 19 जुलाई को बैठक करने की कोशिश की गई, लेकिन दोबारा विरोध के चलते नहीं हो सकी। इसके बाद 24 जुलाई को सभी सभासदों और नपाध्यक्ष ने संयुक्त बैठक कर आपसी मतभेद दूर होने की बात कही थी। सभासद विनय सिंह ने बताया कि पांच अप्रैल 2025 को बोर्ड की बैठक आखिरी बार हुई थी। बोर्ड की बैठक दो माह पर होनी चाहिए।
सईदी रोड, मछली मंडी जानी वाली सड़क भी शामिल
मऊ। जिन कामों को लेकर हंगामा मचा है, उसमें नगर का मुख्य मार्ग सईदी रोड और सपा सांसद राजीव राय के आवास से गुजरने वाली मछली मंडी को जानी वाली सड़क भी शामिल है। वार्ड 32 सहादतपुरा पश्चिमी में मछली मंडी जानी वाली सड़क की 89 लाख 22 हजार से इंटरलाॅकिंग की जाएगी। जबकि सईदी रोड की मरम्मत 79 लाख 95 हजार की लागत से होगी। इसके अलावा वार्ड 12 में निजामुददीनपुरा में डीसीएसके डिग्री काॅलेज मोड़ तक पिच रोड का नवीनीकरण 91 लाख से कराया जाएगा। स्वीकृत कार्य में 90 फीसदी सड़क निर्माण से जुड़ा है।