{"_id":"5b2800004f1c1b644d8b7574","slug":"work-responsibly-in-the-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में जिम्मेदारी से काम करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में जिम्मेदारी से काम करें
mau
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
भीटी स्थित रामस्वरूप भारती इंटर कालेज में भाजपा के कार्यकर्ता कार्यशाला को संबोधित करते क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में नगर स्थित रामस्वरूप भारती इंटर कालेज में जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय की अध्यक्षता में कार्यकर्ता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय ने कहा कि यह कोई सम्मेलन नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर है। जिसमें यह बात ध्यान में रखते हुए चलना है कि आगामी लोकसभा चुनाव में पूरी जिम्मेदारी से काम करना है।
ताकि देश की बागडोर एक बार फिर से नरेंद्र मोदी के हाथों में आए। यह तभी संभव है जब हम एक साथ मिलकर अपनी जिम्मेदारी का वहन कर सकेेेंगे। इसके लिए हमे यह तय करना है कि सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाए। इसी को लेकर पार्टी ने तय किया है कि 23 से लेकर 25 जून तक हर बूथ पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं या पदाधिकारियों का प्रवास होगा। यह हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि पार्टी को अत्यधिक मजबूती प्रदान की जाए।
विज्ञापन
हमे अपने बूथों को जिताना है। अगर बूथ जीत लिया तो समझिए चुनाव जीत लिया। जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के चलते ही यह संभव हो सकेगा। सांसद हरिनारायन राजभर ने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। बैठक में मंडल अध्यक्षों द्वारा बूथों व सेक्टरों की विधिवत समीक्षा की गई। इस दौरान हौसला प्रसाद उपाध्याय, अरविंद सिंह, भरत लाल राही, गनेश सिंह, संतोष सिंह, आनंद सिंह, माधवेंद्र मिश्र, अशोक सिंह, डॉ. एचएन सिंह आदि रहे।