फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Wood laden tractor trolley seized, accused absconding

Mau News: कई दिनों से अनुपस्थित चल रहे एपीओ जेल मेें

Sun, 11 Jun 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Wood laden tractor trolley seized, accused absconding
रानीपुर विकास खंड के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा मनीष गुप्ता बिना किसी सूचना के कई दिनों से अपने कार्य से अनुपस्थित चल रहे थे। ब्लाक प्रशासन को उनके वाराणसी जेल में निरुद्ध होने की सूचना शुक्रवार को सोशल मीडिया से पता चली। रानीपुर ब्लाक कार्यालय में तैनात अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा कई दिनों से अनुपस्थित चल रहे थे। उन्होंने ब्लाक कार्यालय से एक जून को तीन दिन की छुट्टी ली थी। इसके बाद से एपीओ का मोबाइल बंद चल रहा था। एपीओ के अनुपस्थित होने को लेकर ब्लाककर्मी लगातार खंड विकास अधिकारी को सूचित करते रहे।
विज्ञापन

इस बीच ब्लाक प्रशासन को एपीओ के एक निजी मामले में जेल चले जाने की सूचना मिली। साथ ही सोशल मीडिया पर भी एपीओ के जेल में होने का मामला वायरल होने लगा। ब्लाक प्रशासन ने एपीओ के अनुपस्थित होने की सूचना पत्र के माध्यम से डीसी मनरेगा को भेजी। अधिकारियों की मानें तो एपीओ एक निजी मामले में जेल में हैं। कोर्ट के आदेश के बाद अगली प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी रानीपुर सरिता गुप्ता का कहना है कि अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा मनीष गुप्ता के जेल में होने की सूचना नहीं है। कई दिनों से अनुपस्थित चल रहे थे। डीसी मनरेगा को पत्र के माध्यम से रिपोर्ट भेज दी गई है। सीडीओ प्रशांत नागर का कहना था कि कोर्ट के आदेश के बाद अगली प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed