{"_id":"5ba133cf867a557ea52f2dd4","slug":"women-protest-rally-in-protest-against-liquor-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं ने निकाला जुलूस
mau
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
धुबन तहसील पर अवैध शराब के विरोध में प्रदर्शन करतीं गुलाबी सेना की कार्यकर्ता।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई आबकारी नीति को धता साबित करते हुए मधुबन नगर पंचायत की सब्जी मण्डी गली में स्कूल जाने वाले रास्ते पर चल रही सरकारी देशी शराब की दुकान को हटाने की मांग को गुलाबी सेना की जिलाध्यक्ष मीरा यादव के नेतृत्व में सैकडों महिलाओं ने जुलूस निकाला।
महिलाओं का यह जुलूस पुलिस के खिलाफ नारे लगाता हुआ रोडवेज,अस्पताल गली होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचा। यहां महिलाओं ने उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह को राज्यपाल को संबोधित 6 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि क्षेत्र में कच्ची शराब के उत्पादन के प्रचलन के बाद गुलाबी सेना द्वारा स्थानीय पुलिस का ध्यान आकृष्ट कराये जाने के बाद भी शराब कारोबारियो पर कार्रवाई करने में अक्षम साबित हो रहा है। उनका कहना था कि सब्जी मण्डी गली में सरकारी देशी शराब की दुकान होने से शराबियो के उत्पात के कारण महिलाओं व लडकियों का गली से गुजरना मुश्किल हो जाता है।
यह दुकान सुबह 7 बजे से 11 बजे रात तक खोली जाती है। महिलाओं ने पात्र गृहस्थी के चयन में धांधली और ,महिलाओं का उत्पीडन का भी आरोप लगाया। मांग पत्र में कहा गया है कि उनकी मांगों का निस्तारण एक महीने के अन्दर नहीं किया जाएगा तो आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर अनीता देवी, सावित्री गौतम, रम्भा यादव, इशरावती देवी, उषा राय, ज्ञान्ती सिंह आदि महिलाएं रही।