फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Women fiercely votes cast

गांव की सरकार बनाने निकली आधी आबादी

Sat, 28 Nov 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 28 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Women fiercely votes cast
 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आधी आबादी ने प्रथम चरण के मतदान में गजब का उत्साह दिखाया। महिलाएं झूम के अपने बूथों पर मतदान करने निकलीं। यही कारण था कि अधिकांश बूथों पर महिलाओं की लंबी लाइनें लगी रही।
विज्ञापन



सुबह से ही ग्रुप में आकर महिलाओं ने मतदान प्रतिशत तो बढ़ाया ही साथ ही प्रत्याशियों का उत्साह भी। ग्राम प्रधान एवं सदस्य पद के चुनाव के चलते गांव में नई नवेली दुल्हनों से लेकर युवती एवं बुजुर्ग महिलाओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में भागेदारी की। प्रत्याशी महिलाओं से बूथों तक अपने पक्ष में मतदान के लिए गुहार लगाते रहे।
विज्ञापन



प्रथम चरण का मतदान सुबह सात बजे से ही शुरू हो गया। हर मतदान केंद्र पर मतदाताओं की सुबह से ही लंबी कतारे लगनी शुरू हो गई।


आधी आबादी ने भी इसमें झूमकर अपनी भागेदारी निभाई। सुबह लगभग दस बजे से महिलाओं का झुण्ड आना शुरू हुआ तो फिर शाम तक उनकी बूथों पर लंबी लाइने लगी रही। यही कारण रहा मतदान प्रतिशत में भी इजाफा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके पूर्व के चुनाव में जहां प्रथम चरण से लेकर चौथे चरण तक 63 प्रतिशत तक मतदान नहीं हो पाया था वहीं प्रधान एवं सदस्य पद के चुनाव में प्रथम चरण में ही 64 प्रतिशत तक मतदान पहुंच गया।


महिलाएं घर से रसोई का काम निपटाने के बाद अपनी सखी सहेलियों के साथ उत्साह पूर्वक वोट देने के लिए बूथों पर पहुंची। इनमें पढ़ने लिखने  वाली छात्राओं एवं गांव की अनपढ़ युवतियां भी जो वोटर बन चुकी थी मतदान में उत्साह के साथ भाग लीं। मतदान के प्रति अधिक रुझान में महिलाओं की भागेदारी खूूब रही।



तीनों ब्लाकों में महिला मतदाताओं की संख्या 1862681 एवं पुरुष मतदाताओं की संख्या 208530 है। तीनों ब्लाकों में कुल मतदाताओं की संख्या 403119 रही। मत देने जा रही सावित्री, संगीता, प्रियंका आदि ने बताया कि लोकतंत्र के इस पर्व में वह अपना बहुमूल्य वोट देने के लिए आई हैं। कहाकि पुरुष मतदाताओं की तरह महिलाओं को भी अपने अधिकार के प्रति जागरुक होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed