फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Women fasted to protect Suhag

सुहाग की रक्षा के लिए महिलाओं ने रखा व्रत

Fri, 21 Aug 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Women fasted to protect Suhag
मऊ में तीज पर्व पर नगर के भीटी स्थित शिवमंदिर पर पूजन अर्चन करतीं व्रती महिलाएं। अमर उजाला - फोटो : MAU
मऊ। अखंड सौभाग्य के लिए नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में विवाहित महिलाओं ने शुक्रवार को हरितालिका तीज का व्रत रखा। हरी चूडिय़ां और हरी साड़ी धारण कर पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर महिलाओं ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया। साथ ही पर्व की परंपरा के मुताबिक सुहाग की रक्षा के लिए प्रचलित पौराणिक कहानियां भी सुनी।
विज्ञापन

तीज पर्व पर नगर के शीतला माता मंदिर, पावर हाउस स्थित श्रीराम मंदिर, ब्राह्मण टोला स्थित बाबा बिहारी मंदिर सहित विभिन्न प्रमुख मंदिरों व घरों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए व्रती महिलाओं ने सामूहिक रूप से शिव पार्वती और गणेश की एक साथ पूजा विधि-विधान से किया। इस पूजा में उन्होंने पुष्प, धूप और नैवेद्य भी चढ़ाए। इस अवसर पर मां पार्वती की प्रतिमा का सुहागिन के रूप में श्रृंगार भी किया गया था। सुहागिनों ने बांस या मिट्टी के बर्तन में रखकर फल व वस्त्र दान किया। साथ ही उन्होंने सुहाग के जोड़े में सजकर पूजन भी किया।
विज्ञापन

मान्यता है कि श्रद्घा पूर्वक व्रत करने पर मां पार्वती व भगवान शंकर निश्चित रूप से अखंड सौभाग्य की कामना पूरी करते हैं। बताया जाता है कि मां पार्वती जी ने प्रभु शिव के लिए इस व्रत को किया था। पर्व को मनाने को लेकर मान्यता यह भी है कि इस व्रत को करने से भगवान अखंड सौभाग्य होने का वर देते है। इस व्रत को सर्वप्रथम मां पार्वती ने प्रभु शिव के लिए किया था। इसलिए व्रत रखने वाली महिलाएं इस मौके पर भगवान शिव और मां पार्वती की कथा जरूर सुनती हैं। मां पार्वती ने भादो महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया को यह व्रत किया था इसीलिए शुक्ल पक्ष की तृतीया को ही यह पर्व मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि कई स्थानों पर कुवांरी कन्याएं भी अच्छे वर प्राप्ति की कामना को लेकर तीज का व्रत रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढुआगोदाम : क्षेत्र के ताजोपुर, बढुआगोदाम, बहरीपुर, डुमरांव, कहिनौर, उस्मानपुर सहित विभिन्न इलाकों में विवाहित महिलाओं ने शुक्रवार को हरितालिका तीज का व्रत रखा। हरी चूडिय़ां और हरी साड़ी धारण कर पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर महिलाओं ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया।
कुसम्हा: क्षेत्र के कोरौली, फरसरा खुर्द, गोंठा,,नईबाजार, टिकरी, शाहपुर, ठाकुर गांव, विशुनपुरा,नगरीपार, पतनई सहित विभिन्न इलाकों में तीज पर्व उत्साह से मनाया गया। देवाधिदेव भगवान शिव के मंदिरों में दर्शन पूजन कर व्रती महिलाओ ने सुहाग के मंगल कामना के लिए भगवान से मन्नते मांगी।

पूरे दिन बाजार में रही खरीदारी की धूम
मऊ। हरितालिका तीज के अवसर पर शुक्रवार को पूरे दिन शहर में सुगागिन महिला खरीदारी में जुटी रही। उनके साथ उनके पति भी खरीदारी में थे। इस दौरान कास्मेटिक के साथ साथ मिठाई और साड़ी की दुकानों पर काफी भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed