फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   KRS defeated Buxar by 3 wickets

Mau News: केआरएस बक्सर को 3 विकेट से हराया

Tue, 29 Sep 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
KRS defeated Buxar by 3 wickets
नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान पर क्रिकेट में गेंद का इंतजार करता बल्लेबाज।संवाद
मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर सोमवार को खेले गए रोमांचक अंडर-16 क्रिकेट मुकाबले में स्टार इंडिया क्रिकेट क्लब गोरखपुर ने केआरएस बक्सर को 3 विकेट से हरा दिया। 30-30 ओवरों के इस मैच में गोरखपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
विज्ञापन

बक्सर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस फैसले को गलत साबित करने की पूरी कोशिश की। टीम ने 30 ओवरों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 305 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। बक्सर की ओर से मानव ने बेहतरीन शतकीय पारी खेलते हुए 119 रन बनाए।
विज्ञापन

306 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरखपुर की शुरुआत उनके ओपनर बल्लेबाज अंकित यादव ने बेहद आक्रामक अंदाज में की। अंकित के 161 रनों की तूफानी पारी के बल पर टीम को ठोस शुरुआत मिली। हालांकि, मध्यक्रम में लगातार तीन विकेट गिरने से एक समय मैच बक्सर के पक्ष में जाता दिख रहा था, लेकिन आशीष (51 रन) और अजय कुमार (23 रन) की संयमित पारियों व उपयोगी साझेदारियों ने मैच का रुख पलट दिया। गोरखपुर ने रोमांचक मोड़ पर अंतिम ओवर में 2 गेंदें शेष रहते 307 रन बनाकर मैच 3 विकेट से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बक्सर की ओर से गेंदबाजी करते हुए वैभव ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि नीतीश, आयुष, चिराग, मानव और रचित को 1-1 सफलता मिली। शानदार 161 रन बनाने वाले अंकित यादव को मैच का ‘’मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मुकाबले में निर्णायक की भूमिका आरव सिंह और शनि सोनकर ने निभाई, जबकि शिवम सिंह स्कोरर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed