फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Woman's body found hanging from a tree 200 metres away from her lover's house

Mau News: प्रेमी के घर से 200 मीटर दूर पेड़ पर लटका मिला महिला का शव

Fri, 14 Nov 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from a tree 200 metres away from her lover's house
मऊ। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के ख्वाजाजहांपुर चंद्रभानपुर मोहल्ले में बुधवार को एक गर्भवती महिला पूनम राजभर (23) का शव प्रेमी के घर से 200 मीटर दूर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पूनम के प्रेमी संतोष राजभर और उसके परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पूनम की मां की तहरीर पर संतोष सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले की निवासी पूनम की मां ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि पूनम का प्रेम संबंध ख्वाजाजहांपुर चंद्रभानपुर निवासी संतोष राजभर से चल रहा था। छह माह पहले वह अपने पहले पति और तीन वर्षीय बेटे को छोड़कर संतोष के साथ चली गई थी। दोनों ने मुंबई में शादी की और कुछ समय तक साथ रहे। इस दौरान पूनम गर्भवती हो गई थी। इसके बाद संतोष, पूनम को मुंबई में छोड़कर अपने गांव लौट आया। फिर पूनम अपने प्रेमी के घर पहुंची, लेकिन संतोष के परिजनों ने उसे अपनाने से मना कर दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद वह गांव में ही रहने लगी थी। बुधवार को गांव से करीब 200 मीटर दूर एक पेड़ पर पूनम का शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। मां ने प्रेमी संतोष राजभर और उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि पूनम ने एक वीडियो बयान रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने प्रेमी और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका संतोष राजभर सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की सही वजह सामने आएगी। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। - अनूप कुमार, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed