{"_id":"65bfdce6bb559a6d0f0441ba","slug":"woman-eloped-with-lover-husband-filed-case-against-wife-and-two-others-mau-news-c-295-1-mau1001-108426-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: प्रेमी संग भागी महिला, पति ने पत्नी समेत दो पर दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: प्रेमी संग भागी महिला, पति ने पत्नी समेत दो पर दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन
मधुबन। रामपुर थाना क्षेत्र के नेमडाड़ निवासी एक व्यक्ति ने अपने पत्नी का किसी अन्य से नाजायज संबंध और बच्चों संग उसके साथ भागने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रामपुर थाना क्षेत्र के नेमडाड़ गांव निवासी फुरकान खान ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि आमिना खातून के साथ 2012 में निकाह हुआ था। शादी के बाद उनकी दो पुत्री और एक पुत्र है। युवक शादी के बाद रोजी रोटी के सिलसिले में विदेश चला गया। इसी बीच, उसकी पत्नी का संबंध थाना क्षेत्र के अलीपुर निवासी अब्दुल रहमान के साथ हो गया।
इसकी जानकारी होने पर उसने फोन पर अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश की। इस पर उसकी पत्नी तलाक मांगने लगीं। वह विदेश से 20 जनवरी को घर पहुंचा तो देखा कि घर में ताला लटका है। खोजबीन के बाद पता चला कि उसकी पत्नी बच्चों के साथ अलीपुर गांव में अब्दुल रहमान के घर में रह रही है। वह पत्नी को लेने के लिए पहुंचा तो वहां उसकी पत्नी अपने प्रेमी अब्दुल रहमान व इरशाद के साथ मिलकर उसे गालीगलौज कर भगा दिया। पीड़ित की तहरीर पर शनिवार को पुलिस ने पत्नी समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया है।