{"_id":"612d11448ebc3e7a012f9cce","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-dumper-mau-news-vns6088360178","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंफर की चपेट में आने से महिला की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंफर की चपेट में आने से महिला की गई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। दक्षिण टोला थानाक्षेत्र के मिर्जाहादीपुरा चौराहे पर सोमवार की सुबह डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत और डंपर कब्जे में ले लिया। घटना के चलते काफी देर तक आवागमन बाधित हुआ। सोमवार की सुबह नगर के मुस्तफाबाद निवासी महिला नजराना (40) किसी काम से मिर्जाहादीपुरा गई थी। इस दौरान वह मिर्जाहादीपुरा चौराहे पर आजमगढ़ तिराहे की तरफ से आ रही डंपर की चपेट में आ गई। डंपर का पिछला पहिया महिला के शरीर पर चढ़ गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर सीओ सिटी धनंजय मिश्रा, थानाध्यक्ष दक्षिण टोला तथा शहर कोतवाल पहुंचे। लोगों की भीड़ के कारण आवागमन बाधित हुआ। महिला के परिजनों ने थाने में चालक के विरुद्ध तहरीर दी है।
वाहनों की लग गई कतार
मऊ। सोमवार की सुबह डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत के जानकारी होते ही सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए। भीड़ के कारण आवागमन भी बाधित हो गया। घटना को लेकर लोगों में काफी गुस्सा देखने के मिला। पुलिस को भीड़ को हटाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। इस कारण सदर चौक तथा आजमगढ़ मोड़ की तरफ से आने वाले वाहनों की कतार लग गई।