{"_id":"6a79972d4ce348c6990ca521","slug":"woman-climbs-water-tank-with-son-alleging-husband-of-second-marriage-in-mau-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पति पर दूसरी शादी का आरोप लगा बेटे संग पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, दो घंटे बाद पुलिस ने उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पति पर दूसरी शादी का आरोप लगा बेटे संग पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, दो घंटे बाद पुलिस ने उतारा
Mon, 10 Aug 2026 02:48 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:48 PM IST
सार
मऊ जिले के सरायलखंसी थाना के रैकवारेडीह गांव में एक महिला ने पति पर दूसरी शादी का आरोप लगाकर बेटे संग पानी की टंकी पर चढ़ गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और समझाबुझाकर नीचे उतारा।
विज्ञापन
बेटे के साथ पानी की टंकी पर चढ़ी महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रैकवारेडीह गांव में मंशा चौहान सोमवार की सुबह आठ बजे अपने बेटे के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गई। पति पर दूसरी शादी करने और घर नहीं रखने का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। सूचान पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर दो घंटे बाद दोनों को नीचे उतारा और थाने लेकर चली गई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आजमगढ़ निवासी मंशा चौहान की शादी 15 साल पहले थाना क्षेत्र के बबुआपुर गांव के पंडितपुरा निवासी रामसमुझ के साथ हुई थी। दोनों से एक बेटा पैदा हुआ। उसके बाद मंशा ने पड़ोस के रहने वाले चंदन चौहान से प्रेम विवाह कर लिया।
विज्ञापन
दोनों बीते 10 साल से आजमगढ़ जिले के सिधारी में किराए के मकान में रहते थे। बीते साल चंदन ने दूसरी महिला से शादी कर ली और मंशा के पास उसका आना जाना कम हो गया। पूछताछ में मंशा ने सारी बात बताई, ग्रामीणों ने भी इस बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन
मंशा को समझा बुझाकर टंकी से नीचे उतारा गया है। चंदन को बुलाया गया है। यदि दोनों की पहले शादी हो गई थी, तो दूसरी शादी करना कानूनन अपराध है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।