फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Woman attempt suicide laying on railway track troubled of villagers taunt for white dog on face in mau

यूपी: चेहरे पर सफेद दाग के लिए ग्रामीण मारते थे ताना, तंग आकर ट्रैक पर लेटी महिला

Tue, 22 Jun 2021 06:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 22 Jun 2021 06:08 PM IST
सार

महिला का आरोप है कि उसके चेहरे पर सफेद दाग होने की वजह से गांव के लोग उसे परेशान किया करते थे। जिस कारण वह आत्महत्या के इरादे से ट्रैक पर लेट गई।

विज्ञापन
Woman attempt suicide laying on railway track troubled of villagers taunt for white dog on face in mau
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के इंदारा जंक्शन के आरपीएफ की मुस्तैदी से एक महिला को आत्महत्या करने से बचा लिया गया। महिला को आरपीएफ ने उसके परिजनों को सुपर्द कर दिया। महिला सफेद दाग को लेकर ग्रामीणों के तानों से तंग आकर आत्महत्या करने की नीयत से पहुंची थी। लेकिन आरपीएफ जवानों ने समय रहते महिला को देखकर उसे ट्रैक से हटाया और उसे समझा-बुझाकर घर पहुंचाया।

विज्ञापन


घटना सोमवार की देर शाम की है। सोमवार की देर शाम करीब सात बजे गाड़ी नंबर 09489 रन थ्रू चालक द्वारा आरपीएफ को सूचना दी गई कि एक महिला मेन रेलवे ट्रैक पर लेटी है। इसकी सूचना मिलने पर आरपीएफ चौकी प्रभारी चंद्रमा यादव, रामकृपाल यादव और दूसरे जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


यहां ट्रैक किनारे लेटी 48 वर्षीय महिला को समझा-बुझाकर ट्रैक से हटवाया। महिला ने बताया कि वह कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसके चेहरे पर सफेद दाग को लेकर उसे ग्रामीण ताना देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे आजिज होकर वह आत्महत्या करने की नीयत से रेलवे ट्रैक पर लेटी थी। करीब 18 मिनट तक महिला को समझाने के बाद आरपीएफ कर्मी महिला को उसके गांव लेकर पहुंचे और परिजनों को सुपर्द किया। महिला के घर से बिना जानकारी के गायब होने से परेशान परिजन उसे अपने बीच पाकर जहां काफी खुश दिखे, वहीं आरपीएफ के इस कार्य को लेकर पूरे क्षेत्र में सराहना होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed