फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   woman and teenager killed in road accident in Mau

मऊ में हादसा: सड़क हादसे में महिला और किशोरी की मौत, बेकाबू रफ्तार ने ली दोनों की जान

Fri, 10 Dec 2021 03:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 10 Dec 2021 03:53 PM IST
विज्ञापन
woman and teenager killed in road accident in Mau
demo pic

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार की सुबह दो बड़े वाहनों ने टक्कर मारकर दो लोगों की जान ले ली। इस हादसे में जहां पहले कोपागंज थाना क्षेत्र के टडियावं स्थित फोरलेन के पास डंपर की चपेट में आने से टहलने निकली महिला की मौत हो गई। वहीं घोसी कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर असना के पास पानी के टैंकर की चपेट में आने किशोरी की मौत हो गई। हादसे के बाद एक आरोपी चालक भागने में सफल रहा, वहीं दूसरा आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर वाहनों को जब्त कर लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पहलाहादसा कोपागंज थाना क्षेत्र के टडियावं स्थित निर्माणाधीन फोरलेन के पास सुबह हुआ। जब टडियावं गांव निवासी  रीता राजभर(40) पत्नी महेंद्र राजभर रोजाना की तरह सड़क किनारे टहलने निकली थी। इसी बीच सामने से आ रहे बेकाबू डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद शोर मचाते हुए वाहन की तरफ दौड़े। इससे घबराया आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर कोपागंज एसओ हरीराम मौर्या पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना घोसी कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर असना के पास सुबह दस बजे घटी। घोसी कोतवाली के बनगावा निवासी नौशीन फातिमा(17) पुत्री मुश्ताक अहमद वह अपने फुफेर भाई तहसीम के साथ घोसी बाजार जा रही थी। जहां बेकाबू पानी के टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक चला रहा तहसीम सड़क के दूसरे किनारे जा गिरा। जबकि नौशीन फामिता टैंकर के नीचे आ गिरी, पहियों के चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे आरोपी चालक को स्थानीय लोगों ने धरदबोचा और पुलिस को सुपर्द कर दिया।

शादी का मौहाल मातम में बदला
मृतका नौशीन फातिमा घोसी कोतवाली क्षेत्र के चकमुसैयद निवासी दो फुफेरे भाइयों की शादी 15 दिसंबर को है। उसमें शामिल होने के लिए अपने बुआ के घर आई हुई थी। शुक्रवार की सुबह शादी को लेकर वह खरीदारी करने अपने फुफेर भाई तहसीम के साथ बाइक से घोसी आ रही थी, जहां यह हादसा घटित हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed