{"_id":"5e10d8f78ebc3e87ed670737","slug":"with-the-cooperation-of-all-the-city-will-come-first-in-cleanliness-mau-news-vns503397673","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी के सहयोग से स्वच्छता में शहर आएगा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी के सहयोग से स्वच्छता में शहर आएगा अव्वल
विज्ञापन
मऊ। स्वच्छता सर्वेक्षण मिशन 2020 के तहत नगर पालिका के तत्वाधान में शनिवार को स्वच्छता रैली निकाली गई। जिसमें पालिका कर्मियों समेत विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। डीएम ने कहा कि स्वच्छता में प्रदेश में पहली रैंक तभी मिलेगी जब हम शहरवासी नगरपालिका प्रशासन का सहयोग करेंगे।
इसके साथ ही डीएवी इंटर कालेज सहित विभिन्न स्कूलों के बच्चों और पालिकाकर्मियों ने लोगों से साफ-सफाई रखने और स्वच्छता अभियान में सहयोग की अपील की। पॉलिथीन, थर्माकोल के दोने, पत्तलों का प्रयोग न करने का भी आह्वान किया। रैली का शुभारंभ जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी तथा नगर पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर किया। डीएम ने कहा कि नगर में स्वच्छता सर्वेक्षण चार जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगा, स्वच्छता में सहयोग करें। जिलाधिकारी ने आसपास गंदगी फैले रहने पर दुकानदारों को चेतावनी दी। नगर पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के पैरामीटर्स जारी हो चुके हैं। इस बार शहर को तभी बेहतर अंक मिलेंगे, जब वे पूरे साल सफाई रखेंगे। उन्होंने कूड़ा निस्तारण, डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान, सफाई निरीक्षक नरेश कुमार, डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य देवभाष्कर तिवारी आदि शामिल रहे।
स्वच्छता मिशन के तहत शनिवार को डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में शाही कटरा से रैली निकाली गई। यह बाल निकेतन पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान रैली में शामिल जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने रास्ते में पड़े कूड़े को खुद उठाकर स्वच्छता के प्रति लोगों का संदेश दिया। डीएम के सक्रिय होने पर अन्य लोग स्वत: कूड़ा उठाने लगे थे।