फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Will win Vidhan Sabha seats like Panchayat elections- Manoj Rai

पंचायत चुनावों की तरह विधान सभा सीटें भी जीतेंगे- मनोज राय

Wed, 14 Jul 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Will win Vidhan Sabha seats like Panchayat elections- Manoj Rai
मऊ जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने भाजपा प्रत्याशी मनोज राय तथा भाजपा से चुनाव जीतने वाले जिला पंचायत सदस्यों और ब्लाक प्रमुखों का सम्मान समारोह पुरानी तहसील स्थित एक प्लाजा में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने कहा कि मऊ में जिला पंचायत अध्यक्ष पद निर्विरोध जीत कर मनोज राय ने अपना मान बढ़ाया है। पंचायत चुनाव कोविड काल में हुआ और कार्यकर्ताओं ने जान जोखिम में डालकर पार्टी को मजबूत किया है। इसके लिए मैं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं।
विज्ञापन

पार्टी जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार से जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के चुनाव में पार्टी को अभूतपूर्व सफलता मिली है उसके लिए पार्टी कार्यकर्ता अभिनंदन के पात्र हैं। यह जिले के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है क्योंकि जिले के इतिहास में पहली बार भाजपा का कार्यकर्ता निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं का मैं सदैव आभारी रहूंगा। कहा कि मुझको जिला पंचायत अध्यक्ष का पद पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही मिला है। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन, युवाओं के उत्साह और ऊर्जा से ही जिला पंचायत अध्यक्ष का निर्विरोध चुना जाना संभव हो सका है। कहा कि जिस तरह से भाजपा ने जनपद में पंचायत चुनाव में परचम लहराया है, उसी तरह आगामी विधानसभा चुनाव में भी पार्टी प्रत्याशियों की जीत होगी। विधायक विजय राजभर ने भी पार्टी के वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह ने किया।

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख रानू सिंह, सरिता राजभर, मीनू सिंह, सोनी राज, जय प्रकाश साहनी, जिला पंचायत सदस्य अखिलेश राजभर, प्रतिनिधि राधेश्याम मौर्य को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अरविंद सिंह, डॉ. एचएन सिंह, दुर्गविजय राय, सुनील कुमार गुप्ता, अखिलेश तिवारी, दीनबंधु राय, अशोक सिंह, संजय पांडेय, राम प्रवेश, राजभर, रामाश्रय मौर्य, सत्यमित्र सिंह, संजीव जायसवाल, अरुण सिंह, भरत सिंह, राधेश्याम सिंह, सचिंद्र सिंह, मनीष मद्धेशिया, सुनील यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed