फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Will prove true to workers' faith

कार्यकर्ताओं के विश्वास पर खरा उतरेंगे

Thu, 14 Jun 2018 12:27 AM IST
mau
mau Updated Thu, 14 Jun 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
Will prove true to workers' faith
नगर के पुरानी तहसील स्थित एक प्लाजा में आयोजित भाजपा की समन्वय समिति की बैठक को संबोधित करते राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश । - फोटो : mau
भारतीय जनता पार्टी की समन्वय समिति की बैठक जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय की अध्यक्षता में बुधवार को नगर के एक निजी प्लाजा में आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलावा बलिया जिले के पदाधिकारियों के साथ वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहे। बैठक में अगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाने के साथ सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रसार प्रचार की समीक्षा की गई।  
विज्ञापन


मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने लोकसभा चुुनाव को लेकर महागठबंधन पर कहा कि इस समय देश की राजनैतिक स्थिति का विश्लेषण करने की जरूरत है। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने देश की तत्कालीन स्थिति और व्यवस्था को बदलने के लिए जो प्रयास आरंभ किया वो आज फलित होता दिख रहा है। उस समय जो लोग कांग्रेस को हराने के लिए इकट्ठा हो रहे थे वो किसी न किसी विचारधारा से प्रभावित थे। कहा कि हम भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ते हुए सरकार में आए थे। विपक्षियों के पास कोई विचारधारा नही है।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा सरकार द्वारा सभी समस्याओं को निदान का प्रयास किया जा रहा है। मैं खुद जिला प्रभारी बनने के पश्चात मैं कार्यकर्ताओ से व्यक्तिगत संपर्क साधकर उनकी समस्याओं से निदान दिलाने का प्रयास कर रहा हूं। पार्टी सभी कार्यकर्ताओं के विश्वास पर खरा उतरेगी। बैठक का संचालन जिलामहामंत्री प्रवीण गुप्त ने किया। बैठक में सांसद हरिनारायन राजभर, फागू चौहान, श्रीराम सोनकर, शिवकुमार पाठक, डॉं धर्मेन्द्र सिंह, देवेन्द्र यादव,कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सुनिल गुप्ता,  राम इकबाल सिंह,शकुंतला चौहान, गनेश सिंह ,अखिलेश तिवारी, अखिलेश राजभर, विनोद यादव, हौसला प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed