फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Wife taking widow pension showing husband dead in mau victim says she make me son-in-law

UP : घर जमाई न बनने पर पति को छोड़ा, अब मृत दिखा उठा रही विधवा पेंशन; अपने बेटे के लिए तड़प रहा पिता

Thu, 09 Jan 2025 06:10 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 09 Jan 2025 06:10 PM IST
सार

Mau News : महिला के विधवा पेंशन को लेकर जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जांच की बात कही है। वहीं, पीड़ित ने कहा कि मुझे मेरे बेटे से अलग कर मेरी पत्नी उसे भी अपने साथ लेती गई। मायके में पहुंचकर मुझ पर ही केस कर दिया।

विज्ञापन
Wife taking widow pension showing husband dead in mau victim says she make me son-in-law
पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

मैं जिंदा हूं... लेकिन मुझे कागजों में मृत दिखाकर मेरी पत्नी हर माह शासन से विधवा पेंशन का लाभ ले रही है। जबकि मैं अपनी पत्नी को कोर्ट के आदेश पर हर माह पांच हजार रुपये का परिवारिक खर्च देता हूं। यह शिकायत लखनौर निवासी पवन साहू ने आईजीआरएस पोर्टल पर की है।

विज्ञापन




शिकायतकर्ता का दावा है उसके द्वारा शिकायत के बाद जांच भी नहीं की जा रही है। वहीं, इस मामले में उसके द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों से भी इस संबंध में शिकायत की गई है, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता पवन साहू ने बताया कि उसकी शादी 29 मई, 2014 में चकउत गांव निवासी ममता देवी पुत्री छेदी गुप्ता के साथ हुई है। बताया कि शादी के बाद सबकुछ ठीक रहा, चंद वर्षों बाद उसकी पत्नी जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान है, ने मुझे अपने अभिभावकों को छोड़कर घर जमाई बनने के लिए दवाब बनाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर उन दोनों के बीच विवाद होने लगा, जिसके बाद मामला बिगड़ने पर उसकी पत्नी सितंबर 2017 में घर छोड़कर अपने साथ बेटे आयुष को भी लेकर मायके चली गई। बताया कि उसके बाद उसकी पत्नी ने कोर्ट में हर्जाना के लिए दिसंबर 2017 में केस दाखिल किया गया। जहां कोर्ट ने दिसंबर 2019 में तीन हजार और दो हजार रुपये प्रतिमाह देने का आदेश जारी किया गया। बताया कि उसके द्वारा जनवरी 2020 से इसको लेकर कोर्ट का पालन किया जा रहा है।

पति ने लगाया आरोप
आरोप लगाया कि एक माह पूर्व उसे पता चला कि उसकी पत्नी ने उसे मृत घोषित कर विधवा पेंशन का लाभ ले रही है। पति ने इसकी गोपनीय जांच की, जहां पत्नी द्वारा गलत तरीके से इसका फायदा उठाने का पर्याप्त सबूत मिलने के बाद उसके द्वारा बीते 27 दिसंबर, 2024 को आईजीआरएस में शिकायत की गई।

बताया कि इसकी जांच सीओ मधुबन को दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस संबंध में पवन ने जिला समाज कल्याण विभाग के साथ प्रोबेशन विभाग में इसकी शिकायत की है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि एक तो हर माह मेरे द्वारा हर्जाना राशि दिया जा रहा है। दूसरा अब उसे उसकी पत्नी ने मृत घोषित कर सरकार को भी धोखा दे रही है। ऐसे में उसकी इस शिकायत को प्रशासन से गंभीरता से लेकर जांच करें।

बोले अधिकारी
ब्लाक स्तर से सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर विधवा पेंशन दी जाती है। मामला संज्ञान में आने पर सत्यापन के लिए ब्लाक कार्यालय को भेजा गया है। - श्वेता त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, मऊ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed