फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Wife beaten to death for not giving money for alcohol

Mau News: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पत्नी की पीटकर हत्या

Thu, 03 Apr 2025 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Wife beaten to death for not giving money for alcohol
रामपुर। थाना क्षेत्र के कोटिगांव में शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर पति ने खेत में काम कर रही पत्नी की पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। कोटि गांव निवासी बच्चन गौतम शराब पीने का आदी है। घर पर आए दिन पत्नी से मारपीट करता रहता था। बुधवार की सुबह उसकी पत्नी घर से 500 मीटर दूर जीतापुर गांव में गेहूं की कटाई करने गई थी। करीब 10.30 बजे बच्चन भी खेत में पहुंच गया। पत्नी मंजू देवी से शराब पीने के लिए पैसा की मांग करने लगा। मंजू ने पैसा नहीं होने की बात कही। पति ने खेत में ही उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान उसने खेत में पड़ी ईंट से उस पर वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मंजू देवी की मौत की पुष्टि के लिए सीएचसी ले गई। वहां चिकित्सकों ने भी उसकी मौत होने की पुष्टि की। पुलिस ने शराबी पति को गिरफ्तार कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की एक एक बेटी अलका (7), बेटा निखिल (5) है। एसओ देवानंद रजक ने बताया कि मुकदमा दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed