फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   When the wife promised not to use the mobile, the relationship was saved from breaking

Mau News: पत्नी ने मोबाइल न चलाने का दिया वचन तो रिश्ता टूटने से बचा

Mon, 07 Oct 2024 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
When the wife promised not to use the mobile, the relationship was saved from breaking
मोबाइल ने भले ही दूरियों को खत्म की हैं, लेकिन यह वैवाहिक संबंधों को भी बिगाड़ने में अहम भूमिका निभा रहा है। ऐसा ही मामला रविवार को पुलिस लाइन सभागार के परिवार परामर्श की बैठक में देखने को मिला। बैठक में एक महिला के मोबाइल के ज्यादा इस्तेमाल से उसके पति के बीच दूरी बढ़ने का मामला सामने आया। सदस्यों ने दोनों पर इस समस्या को दूर करने की जिम्मेदारी तय की तो पति ने पत्नी द्वारा मोबाइल ज्यादा चलाने पर आपत्ति की, जिस पर महिला ने अपने रिश्ते में आई खटास को दूर करने के लिए सदस्यों के समक्ष मोबाइल नहीं चलाने का संकल्प लेकर अपने बिखर रहे रिश्ते को बचा लिया।
विज्ञापन

वहीं इस दौरान एक मामला आया जहां एक महिला ने अपने पति के साथ न रहने की बात कही। महिला ने बताया कि शादी के कई साल बीतने के बाद भी संतान न होने पर उसे दोषी ठहराया जा रहा है, जबकि मेडिकल रिपोर्ट में वह सामान्य है। सदस्यों ने महिला के पति को एक माह में रिश्ते को सुधारने का निर्देश दिया। इससे पहले सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक चली इस बैठक में 57 मामले आए, इसमें 14 मामलों का निस्तारण कर दिया। वहीं सात दंपतियों ने आपसी गिले शिकवे भुलाकर साथ रहने को तैयार हुए। बैठक में अर्चना उपाध्याय, सर्वेश दुबे, शाहिद पैरिस, मौलवी अरशद ने मामलों का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed