फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   When people came to donate blood, they were found infected with 4 HIV and 20 hepatitis.

Mau News: रक्तदान करने पहुंचे तो एचआईवी के 4 और हेपेटाइटिस के 20 संक्रमित मिले

Sun, 08 Feb 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
When people came to donate blood, they were found infected with 4 HIV and 20 hepatitis.
रक्तदान न सिर्फ दूसरों लोगों की जिंदगी बचाने का जरिया बन रहा, बल्कि खुद को भी जीवनदान दे रहा है। दरअसल, युवाओं को पता ही नहीं चल रहा है कि वे एचआईवी और हेपेटाइटिस बी व सी की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

जनवरी 2025 से जनवरी 2026 तक 782 लोग रक्तदान करने पहुंचे। ब्लड बैंक कर्मियों ने जांच की तो चार एचआईवी संक्रमित मिले, जबकि 20 लोगों में हेपेटाइटिस बी और सी से संक्रमित मिले।
विज्ञापन

जांच से पूर्व इनको इस बीमारी से अनभिज्ञ थे, अब उनका उपचार किया जा रहा है। जिला अस्पताल के ब्लड बैंकों की एक जनवरी 2025 से जनवरी 2026 तक लोग रक्तदान करने पहुंचे थे। रक्तदान करने से पहले जांच होती है, इस जांच के दौरान 2025 में तीन लोग एचआईवी के शिकार निकले हैं, जबकि एक बीते जनवरी माह में निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें बीते जनवरी माह में निकला युवक गाजीपुर जिले का निवासी था, जो अपने दोस्त के कहने पर उसके परिजन के लिए रक्तदान करने पहुंचा था। इन मरीजों में अधिकांश 20 से 45 वर्ष आयु वर्ग के हैं।

इसी तरह से 2025 में जांच में ब्लड बैंक में पांच रक्तदाता बीमार मिले हैं, जबकि आठ हेपेटाइटिस सी और 10 हेपेटाइटिस बी से पीड़ित पाए गए।
वहीं 2026 में जनवरी में हैपटाइटिस बी का एक तो हैपटाइटिस सी का एक मरीज जांच के दौरान मिला। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की रिपोर्ट के बाद अस्पताल के स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इन लोगों से संपर्क किया और इलाज शुरू कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed