फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Wheat sowing affected, DAP not available

Mau News: गेहूं की बोआई प्रभावित, नहीं मिल रही डीएपी

Sat, 25 Nov 2023 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Wheat sowing affected, DAP not available
रानीपुर। ब्लाक के अधिकांश साधन सहकारी समितियों से डीएपी नदारद है। ऐसे में गेंहू की बोआई करने वाले किसानों की परेशानी बढ़ गई है। निजी 200 से 250 रुपये अधिक देकर डीएपी की खरीदारी कर रहे हैं। सहकारी समिति धर्मसीपुर पर 10 दिन और खुरहट पर 15 दिन से डीएपी नहीं है।
विज्ञापन

किसान प्रतिदिन निराश होकर लौट रहे हैं। ब्लॉक के अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी डीएपी नहीं मिल रही है। इस संबंध में क्षेत्र के अजय यादव, शेषनाथ पाल, रामप्रकाश यादव, विनोद श्रीवास्तव आदि किसानों ने बताया कि गेहूं की बोआई का पीक समय चल रहा है। ऐसे में सचिव डीएपी नहीं होने की बात कह रहे हैं। हर सीजन में यही स्थिति रहती है। निजी दुकानों पर मिलने वाली डीएपी पर भरोसा नहीं होता है, उसके छिड़काव से फसल का पैदावार भी प्रभावित होता है।
विज्ञापन

जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते निजी दुकानदारों की चांदी कट रही है। निजी दुकानदार किसानों से मनमाना दाम वसूल रहे हैं। इस बाबत एडीओ कोऑपरेटिव रानीपुर संतोष खरे ने बताया कि जिला मुख्यालय पर डिमांड भेजी गई है। डीएपी आने पर वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed