फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Welcomed

निर्विरोध प्रदेशीय मंत्री निर्वाचित होने पर हर्ष

Sat, 13 Jun 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 13 Jun 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Welcomed
 उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक शुक्रवार को नगर के भीटी स्थित शिक्षक सदन में हुई। इसमें संगठन के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का निर्विरोध प्रदेशीय मंत्री निर्वाचित किए जाने पर हर्ष प्रकट किया गया। वहीं शिक्षकों ने प्रदेशीय मंत्री का फूलमालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन



बैठक में प्रदेशीय मंत्री कृष्णानंद राय ने कहा कि जिले से प्रदेशीय कार्यकारिणी का मंत्री होना गौरव की बात है। यह पद शिक्षकों के संगठित होने के चलते मिला है। कहा कि जिस दिन जिले में संगठन मजबूत हो जाएगा जिले को प्रदेश अध्यक्ष का भी पद हासिल हो सकता है।
विज्ञापन



ऐसे मेें शिक्षकों को एकजुट होने की जरूरत है। प्रदेशीय मंत्री ने कहा कि शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया को जानबूझकर लटकाया जा रहा है।


 प्रथम बैच के शिक्षामित्रों के नियमित भुगतान के आदेश जारी करने में आवश्यक विलंब किया जा रहा है। द्वितीय बैच के समायोजित शिक्षामित्रों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों के सत्यापन कराने में हीलाहवाली की जा रही है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के उदासीन रवैए से शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिक्षकों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता है हम लोग 23 जून को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसी क्रम में वरिष्ठ पदाधिकारी भावनाथ यादव ने कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से वार्ता करने के बाद भी समस्याओं के समाधान के प्रति सार्थक कार्यवाही नहीं की जा रही है।


 संगठन को अपने बल का अहसास कराने के लिए संघीय नियमों की परिधि में धरना करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। मनमोहन पांडेय ने प्रदेशीय कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचन पर विस्तार से चर्चा की। अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दस दिन के अंदर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करते हुए अन्य शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए कार्यवाही नहीं की गई



तो 23 जून को बीएसए कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। बैठक को प्रवीण राय, अभिषेक राय, ब्रह्मानंद शर्मा, सुनील राय, अखिलेश्वर शुक्ल, जयंत यादव, सिद्धनाथ, मनिराम, नित्यप्रकाश यादव, सुबाष सिंह, प्रमोद मिश्र, रविंद्र मौर्य, धीरेंद्र राय, सच्चिदानंद राय, राशिद जमाल आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed