फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Welcome to Mahamandaleshwar Swami Santoshanand Dev

महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव का स्वागत

Sun, 13 Dec 2020 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Welcome to Mahamandaleshwar Swami Santoshanand Dev
घोसी नगरके पकड़ी मोड़ स्थित समाज सेवी राजेश जायसवाल के आवास पर महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद दे - फोटो : MAU
घोसी। नगर के पकड़ी मोड़ स्थित समाजसेवी राजेश जायसवाल के आवास पर महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव का शनिवार को संभ्रांत नागरिकों ने स्वागत किया। इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद ने राष्ट्रीय एकता को जरूरी बताया। सभी से हरिद्वार में लगने वाले कुंभ में आने का आह्वान किया।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर ने कहा कि आज देश में सद्भाव का माहौल है। इसको कायम रखने के लिए एकता की जरूरत है। कहा कि यहां से पहले अयोध्या में प्रवास रहा। जहां श्रीराम जन्म भूमि पर निर्माण हो रहे भव्य मंदिर को देखने का शुभ अवसर मिला। यह सब करोड़ों भारतीयों की एकता व सद्भाव के चलते हुआ। महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव ने कहा कि देश और प्रदेश की भलाई के लिए नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ जैसे नेतृत्व की आवश्यकता है। इस दौरान अपील किया कि ठंड के मौसम में गरीबों को गर्म कपड़ों का दान करें। पशुओं को चारा दान करें। राजेश जायसवाल ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। महामंडलेश्वर संतोषानंद देव का स्वागत करने वालों में भाजपा नेता अरविंद जायसवाल, रविंद्र उपाध्याय, कन्हैया जायसवाल, जेपी सिंह, लालबिहारी गुप्ता, नंदलाला यादव, जित्तू मद्देशिया, सुखसागर निषाद, गोपाल सहानी, त्रिभुवन गुप्ता, राजेश सहानी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed