फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Weavers, farmers demonstrated due to less electricity

कम बिजली मिलने से बुनकरों, किसानों ने किया प्रदर्शन

Mon, 27 Dec 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Weavers, farmers demonstrated due to less electricity
मऊ। कुर्थीजाफरपुर नगर पंचायत में ठंड के मौसम में दिन में मात्र एक घंटे ही विद्युत आपूर्ति किए जाने से लोगों में आक्रोश पनप रहा है। नाराज बुनकरों तथा किसानों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कुर्थीजाफरपुर विद्युत उपकेंद्र से मात्र 12 से 13 घंटा ही विद्युत आपूर्ति की जा रही है। रात के समय ही ज्यादा विद्युत आपूर्ति की जाती है। जबकि दिन में एक घंटे ही विद्युत आपूर्ति की जा रही है। ठंड के मौसम में किसान, बुनकर रात में अपनी जीविका के लिए कार्य नहीं कर पा रहे हैं। रात के समय किसान अपनी जान को जोखिम में डालकर सिंचाई करने को विवश हैं। जबकि दिन में बिजली न मिलने से बुनकरों का पूरा समय बेकार हो जा रहा है। रात के समय ठंड के चलते काम नहीं हो पा रहा है। इससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। आर्डर तो मिला है लेकिन माल तैयार नहीं हो पा रहा है। आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया लेकिन मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। समस्या का समाधान अविलंब नहीं कियागया तो हम लोग चुप नहीं बैठेंगे। इस अवसर पर जफर अहमद, अंसार अहमद, अतुल कुमार गुप्ता, अब्दुल समद, रविंद्र सिंह, अजहर, हबीबुरहमान, अनिश, कलाम, अहसानुलहक, फैजुर्रहमान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed