फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Weavers differ from different feeder

बुनकरों को अलग फीडर से िबजली

Sat, 09 Jun 2018 12:24 AM IST
mau
mau Updated Sat, 09 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
Weavers differ from different feeder
कलेक्ट्रेट सभागार में एक जनपद एक उत्पाद के तहत हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग की बैठक को संबोधित करते रमारमण। - फोटो : mau
शासन की ‘एक जनपद एक उत्पाद‘ हथकरघा एवं वस्त्रोउद्योग की बैठक आयुक्त एवं निदेशक हथकरघा वस्त्रोद्योग उप्र कानपुर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। बुनकरों की मांग  पर आयुक्त ने उनके लिए अलग विद्युत फीडर लगाने का निर्देश दिया। कहा कि बुनकरों की दशा सुधरे इसके लिए विभाग बेहतर कदम उठाने जा रहा है। उनके हित के लिए कई और योजनाएं बनाई जाएंगी।
विज्ञापन


आयुक्त को बताया गया कि  यहां के गरीब बुनकर साड़ी बुनाई करते हैं और साड़ियों को बाहरी क्षेत्रों में बेचने में परेशानी होती है। इसके साथ ही बिजली की समस्या से बुनकरों को खासी परेशानी होती है। आयुक्त ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत को बुनकरों को अलग से विद्युत फीडर लगाने के निर्देश दिया। बुनकरों के बच्चों की शिक्षा में सरकारी सहयोग की अपेक्षा की गई। बुनकरों ने शिकायत की उन्हें  दुर्घटना बीमा का लाभ नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन


आयुक्त ने एलडीएम को निर्देश दिया कि सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ बुनकरों को  दिलाया जाये। एलडीएम ने बताया कि बैंको में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना चल रही है। उसमें बुनकर फार्म भरकर योजना का लाभ ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद में पावरलूम बुनकर की संख्या एक लाख 67 हजार है। जबकि 41 हजार पावरलूमों के माध्यम से जिले में पालिस्टर यार्न, ग्रे यार्न, जरी, नाईलान, विसकोज यार्न आदि से साड़ी एवं ड्रेस मैटेरियल तैयार किये जाते हैं।  नगर सहित अदरी, कोपागंज, घोसी, कुर्थीजाफरपुर, खैराबाद, बलिदपुर, मुहम्मदाबाद गोहना, चिरैयाकोट आदि जगहों पर साड़ी एवं ड्रेस मैटेरियल तैयार किये जाते है। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष तय्यब पालकी, पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल के साथ ही सीडीओ आशुतोष द्विवेदी, एलडीएम, वस्त्रोद्योग अधिकारी हथकरघा और अन्य जनपदीय स्तरीय अधिकारी और बुनकर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed