फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Weather changed, drizzle at some places and rain at some places, relief from heat and humidity

Mau News: मौसम बदला, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश, गर्मी, उमस से मिली राहत

Mon, 13 May 2024 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Weather changed, drizzle at some places and rain at some places, relief from heat and humidity
मऊ। कई दिनों से आकाश में हल्के बादल छाए रहने के बाद रविवार को एक बार फिर मौसम में बदलाव दिखा। दोपहर बाद कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश हुई। इससे लोगों को तेज गर्मी और उमस से राहत मिली। वातावरण में नमी रहने के चलते मौसम खुशनुमा रहा। रविवार सुबह से आकाश में हल्के बादल छाए रहे। सुबह सात बजे तक राहत रही, लेकिन इसके बाद तेज धूप और उमस ने बेहाल कर दिया। लोगों को पंखे और कूलर भी गर्मी से राहत देने में नाकाम रहे। दोपहर बाद मौसम में बदलाव दिखा। कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी, उमस से राहत मिली। हवा के कारण मौसम खुशनुमा बना रहा। तापमान पर नजर डाला जाए तो रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 55 प्रतिशत रही। जबकि14 किमी की रफ्तार से हवा चली। दोपहर के समय लोग घरों में दुबके रहने को विवश रहे। जरूरी काम से निकल भी रहे थे तो सर ढक कर निकल रहे थे। हालत यह रही कि थोड़ी दूर सफर करने के बाद ही गला सूखने लग रहा था। जिसे तर करने के लिए लोग शीतल पेय पदार्थ का सेवन करते दिखे। चिकित्सकों ने बताया कि धूप होने पर घरों से बाहर न निकलें अगर जरूरी हो तो सर को ढंककर ही निकलें। जरा सी लापरवाही परेशानी का सबब बन सकती है। पिपरीडीह में कई दिनों से आकाश में बादल छाए रहने के बाद रविवार को क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बारिश हुई। इससे गर्मी व उमस से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed