फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Water supply stopped in 10 thousand houses for four days

Mau News: चार दिनों से 10 हजार घरों में पानी की आपूर्ति ठप

Thu, 07 Dec 2023 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Water supply stopped in 10 thousand houses for four days
मऊ। नगर क्षेत्र के हनुमान नगर में जल आपूर्ति पाइप लाइन में लीकेज के चलते हनुमान नगर, भीटी, गालिबपुर सहित अन्य क्षेत्रों के करीब 10 हजार घरों में बीते चार दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित है। वहीं, बहादुरगंज मार्ग के बीचोबीच बिछी पाइप लाइन के लीकेज को दुरुस्त कराने को लेकर खोदे गए दो गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।
विज्ञापन

नगरपालिका की ओर से वार्ड में पेयजल आपूर्ति पाइप लाइन से की जाती है। नगर के भीटी से बहादुरगंज को जाने वाली सड़क पर लीकेज की शिकायत मिलने के बाद नगर पालिका की ओर से बीते दो दिसंबर से यहां मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। जहां हनुमान नगर के सूरज मैरेज हाल के सामने नपा के जलकर विभाग द्वारा दो गहरे गड्ढे खोदकर पाइप लाइन की लीकेज को दुरुस्त करने का प्रयास शुरू किया गया। सीमेंटेड पाइप लाइन की लीकेज की मरम्मत नपा कर्मियों की ओर बृहस्पतिवार को किया गया, जबकि तीन दिन तक लीकेज को खोजने का प्रयास करते रहे थे।
विज्ञापन

उधर, चार दिन से जहां पाइप लाइन लीकेज से हनुमान नगर, मुसरदह मोड़, भीटी, गालिबपुर, यादव बस्ती सहित कई क्षेत्रों में करीब दस हजार की आबादी के यहां पेयजल आपूर्ति बाधित है।हालांकि नगर पालिका द्वारा दावा किया जा रहा है कि पेयजल आपूर्ति सुबह शाम इस बीच की जा रही है, लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ मुख्य मार्ग जहां से प्रतिदिन गाजीपुर के एक दर्जन से ज्यादा निजी बसों का संचालन होता है। वहीं सरवा, हथिनी, रणवीरपुर, आदेडीह, उमापुर, नसोपुर, भवनाथपुर के अलावा गाजीपुर जिले के बहादुरगंज बाजार के अलावा अन्य जगहों से रोजाना इस मार्ग से हजारों लोगों का आवाजाही है। ऐसे में बीच सड़क पर बने गहरे गड्ढे हादसों का सबब बन रहे है। हालांकि, नगरपालिका की ओर से दोनों गड्ढों के चारों तरफ घेराबंदी की गई, लेकिन मजबूत घेराबंदी न होने से यह गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं।


एक बनेगा दूसरे जगह खुदेगा गड्ढे
मऊ। इस भीटी चौराहा के पास भी लीकेज की समस्या है। इस समस्या के निदान के बाद नगर पालिका की ओर से इस लीकेज को दुरुस्त करने के लिए गड्ढे खोदे जाएंगे। वहीं, नगरपालिका की ओर इस समस्या के निदान के बाद दोनों गड्ढों को कब ढंकने का कार्य किया जाएगा। इसे लेकर लोगों में चर्चा है कि कहीं लीकेज ठीक होने के बाद चलताऊ ढंग से गड्ढों को भरने का कार्य नहीं किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed