फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Water supply of a dozen villages for a week

एक हफ्ते से एक दर्जन गांवों की जलापूर्ति

Sun, 05 Sep 2021 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Water supply of a dozen villages for a week
दुबारी। फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के दुबारी स्थित ओवरहेड टैंक का बिजली कनेक्शन कटने से एक हफ्ते से जलापूर्ति ठप है। इससे लोग प्रदूषित पानी के सेवन से विभिन्न संक्रामक बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।
विज्ञापन

दुबारी स्थित ओवरहेड टैंक से क्षेत्र के मोलनापुर, गोबरही, मैनपरवा, भानपुर, टमठा, भठिया, बिग्रहपुर, खरगीपुर,पचई पट्टी, मठिया, छठई, पट्टी, रतनपुरा, बसहरिया, रमऊपुर, कौडीपुर, गंगऊपुर सहित विभिन्न गांवों को जलापूर्ति की जाती है। क्षेत्र के दुबारी स्थित ओवरहेड टैंक का बिजली बकाया को लेकर बिजली विभाग ने गत 30 अगस्त को विद्युत काट दिया। इससे जल निगम की सप्लाई ठप हो गई। संजय कन्नौजिया , सुरेंद्र शर्मा, देवेंद्र यादव, तैयब अहमद, अनिरुद्ध पांडेय, रमेश गुप्त, उमेश सिंह, अजय गुप्त, रामबाज सिंह का कहना है कि जलापूर्ति अविलंब बहाल नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। अधिशासी अभियंता एमई किदवई का कहना है कि बिजली विभाग ने बकाया को लेकर लाइन काट दिया है। निगम के पास बजट नहीं है। विद्युत आपूर्ति बहाल होने पर ही जलापूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed