फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Water supply not happening for three months

तीन महीने से नहीं हो रही जलापूर्ति

Sun, 20 Mar 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Water supply not happening for three months
मधुबन। दुबारी गांव में पेयजल के लिए बना ओवरहेड टैंक काफी पुराना होने के कारण लोगों को तय मानक के अनुसार पानी नहीं दे पा रहा है। टैंक, पाइपलाइन और नलकूप पुराने हो चुके हैं। वहीं बार-बार मोटर जलने, वाल्व के खराब होने के चलते सप्लाई में व्यवधान आ रहा है। पिछले तीन माह से यहां पेयजल आपूर्ति बंद है। 1974-75 में मधुबन में ओवरहेड टैंक तथा 1972-73 में दुबारी में बने ओवरहेड टैंक की समय सीमा पूरी हो चुकी है। वहीं ओवरहेड टैंकों में लगे ट्यूबवेल 30 साल से ज्यादा पुराने हो गए हैं। इसके अलावा योजना के तहत बिछाई गई पाइप लाइन भी जर्जर हो चुकी है। विभागीय सूत्रों की मानें तो विभाग ने बीते वर्ष पुराने हो चुके ओवरहेड टैंक की मोटर बोरिंग आदि को पूर्ववत बहाल करने के लिए बजट बनाकर शासन को भेजा था। बजट न मिलने से प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी है। दुबारी में बने ओवरहेड टैंक की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से आए दिन जलजमाव के साथ उपभोक्ताओं के घरों तक प्रेशर से पानी नहीं पहुंचने की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed