फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Water supply disrupted in Chirayyakot

चिरैयाकोट में पानी आपूर्ति बाधित

Sun, 20 May 2018 11:55 PM IST
mau
mau Updated Sun, 20 May 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
Water supply disrupted in Chirayyakot
चिरैयाकोट नगर पंचायत में चार दिनों से ओवरहेड टैंक का मोटर खराब होने से पानी की सप्लाई ठप है। अमर उजाला - फोटो : mau
नगर पंचायत चिरैयाकोट के मोलनागंज स्थित ओवरहेड टैंक की मोटर चार दिनों से फुंकी है। तकनीकी खामी के चलते नगर पंचायत में पेयजलापूर्ति बाधित है। इससे लोगों को शुद्ध पानी मयस्सर नहीं हो पा रहा है। पानी के लिए लोग भटक रहे। परेशानहाल उपभोक्ताओं ने नगर पंचायत  तथा जल निगम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया, लेकिन जलापूर्ति बहाल नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन


 चिरैयाकोट नगर पंचायत में 15 वार्ड हैं । नगर पंचायत की आबादी लगभग तीस हजार  है। मोलनागंज स्थित  ओवरहेड टैंक से नगर पंचायत के सभी वार्डो में जलापूर्ति की जाती है। ओवरहेड टैंक का मोटर खराब होने के चार दिन बाद भी मरम्मत न होने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। भीषण गर्मी के मौसम में लोगों को शुद्ध पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं  की मानें तो वार्डों में लोगों की जरूरत के हिसाब से हैंडपंप नहीं लगाए जा सके हैं। ओवरहेड टैंक की मोटर फुंक जाने से लगातार चार दिनों से जलापूर्ति बाधित है।
विज्ञापन

रोजेदारों को सुबह शाम दूर से पानी लाना पड़ रहा है।

इस संबंध में  मोती लाल मद्धेशिया, जगत नारायण चौरसिया, सुरेश गुप्ता, भीम मौर्य, अरुण मौर्य, गुड्डू पांडेय, राकेशचंद वर्मा, अशोक सेठ, अब्दुल सत्तार, मनोज कुमार, महेंद्र मद्धेशिया का कहना था कि लगातार चार दिनों से जलापूर्ति बाधित रहने से शुद्ध पानी मयस्सर नहीं हो पा रहा है। प्रदूषित पानी का सेवन करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी मामले का निस्तारण नहीं किया जा सका है। चेताया कि यदि जल्द ही जलापूर्ति बहाल नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। जल निगम के अवर अभियंता  निरंजन राम का कहना है कि खराब पड़े मोटर की मरम्मत कराकर जलापूर्ति जल्द बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed