फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   water supplied

अस्तुपुरा की पानी आपूर्ति की गई बंद

Sat, 28 May 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 28 May 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
water supplied
पानी का संकट
नगरपालिका क्षेत्र के अस्तुपुरा मोहल्ले में शुक्रवार की रात प्रदूषित पानी पीने से फैले डायरिया के कारण मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब तक अस्पतालों में 50 से अधिक लोग भर्ती कराए जा चुके हैं। 100 से अधिक लोगों के बीमार होने की आशंका है। मुहल्ले में होने वाली पानी आपूर्ति को रोक दिया गया है। पालिका ने पानी की आपूर्ति के लिए टैंकर लगाए हैं। स्वास्थ्य टीम ने कई घरों से पानी का सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए लखनऊ भेजा है। लखनऊ प्रयोगशाला से तीन दिन बाद जांच रिपोर्ट आएगी। 
विज्ञापन



बता दें कि नगरपालिका क्षेत्र के अस्तुपुरा मोहल्ले में डायरिया के प्रकोप से 100 से अधिक लोग बीमार हैं। इनमें 50 से अधिक अस्पताल में भर्ती हैं। मोहल्ले में पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय, सीएमओ एवं स्वास्थ्य टीम ने पानी का सैंपल लिया। ज्यादा संभावना जताई जा रही है कि पानी की गड़बड़ी से ही लोगों में डायरिया का प्रकोप बढ़ा है। इसे लेकर स्वास्थ्य टीम ने कई घरों के पानी के नमूने लिए। जिसे जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन


लखनऊ प्रयोगशाला से तीन दिन बाद जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि आखिरकार पानी की गड़बड़ी से ही डायरिया हुआ या मोहल्ले में व्याप्त गंदगी या किसी खाद्य पदार्थ से। जिला प्रशासन भी पानी के जांच का इंतजार कर रहा है। इसके बाद वह संबंधित जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए कोई कदम उठाएगा। उधर नगरपालिका ने वाटर सप्लाई के जांच के दायरे में आने के बाद पूरे मोहल्ले की आपूर्ति बंद कर दी है। मोहल्लों में पानी पीने के लिए टैंकर लगाया गया है। लोग आरओ का पानी भी मंगा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed